CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, कई पाबंदिया हुई लागू

2 वर्ष ago
in RAJASTHAN
0
Lok Sabha Elections 2024: Campaigning for the second phase of Lok Sabha elections stopped, many restrictions came into force
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में दूसरे चरण के 13 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव प्रचार का शोर थम चुका (The noise of campaigning for 13 Lok Sabha seats in the second phase has subsided)है और मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में 2 करोड़ 80 लाख 78 हजार 399 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए राजस्थान के 13 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 28 हजार 756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां कल से रवाना होंगी। 13 सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 26 अप्रैल को EVM में बंद हो जाएगा। इन 13 सीटों में चित्तौड़गढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 18 उम्मीदवार हैं, सबसे कम 7 उम्मीदवार झालावाड़-बारां सीट पर हैं।

85 हजार अधिकारी एवं जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
पुलिस के करीब 85 हजार अधिकारी एवं जवानों के अलावा केन्द्रीय सशस्त्र बल और विशेष सशस्त्र बल की 175 कम्पनियां, होमगार्ड के 18 हजार 400 तथा बोर्डर होमगार्ड के 1600 जवानों को फील्ड में तैनात किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने प्रदेश में शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के द्वितीय चरण में 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की करते हुए कहा कि सभी मतदाता बिना किसी दबाव या प्रलोभन के निर्भय होकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र के पर्व में अपनी भूमिका सजगता से निभाएं।

इन सीटों पर मतदान
द्वितीय चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पाली, जोधपुर, बाड़मेर-जैसलमेर, जालोर सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा-डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा-बूंदी, झालावाड़-बारां, टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर एवं भीलवाड़ा में चुनाव होंगे।

ये पाबंदिया हुई लागू
प्रचार थमने के साथ सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कार्यक्रम मतदान डाले जाने तक रोक रहेगी। वहीं स्थानीय प्रत्याशी इस दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। इस अवधि के दौरान अंतरराज्यीय सीमाएं सील रहेंगी। साथ ही शराब की बिक्री पर प्रतिबंध के साथ सूखा दिवस रहेगा। एग्जिट पोल पर लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के मतदान दिवस यानी 1 जून को शाम 6ः30 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़े : ग्राम सेवक से मुहाना में 71 लाख की लूट, जयपुर शहर में कराई A श्रेणी की नाकाबंदी

इसके अलावा, कोई भी राजनीतिक व्यक्ति उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता, सांसद या विधायक नहीं है तो चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उस निर्वाचन क्षेत्र में नहीं ठहर सकता। इस दौरान कोई व्यक्ति यदि इन प्रोविजन का उल्लंघन करता है, तो दो वर्ष तक जेल, जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
Next Post
Police head constable raped widow and made obscene video, sentenced to 10 years rigorous imprisonment

पुलिस के हेड कांस्टेबल ने विधवा के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Gunjal met SP, said - Police should disclose the attack on Banwari before voting

एसपी से मिले गुंजल, बोले- बनवारी पर हुये हमले का मतदान से पुर्व खुलासा करे पुलिस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN