CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

मारपीट के विरोध में कांग्रेस ने 6घंटे अंता थाने के बाहर किया प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

2 वर्ष ago
in BARAN, CRIME, POLITICS
0
Congress protested outside Anta police station for 6 hours in protest against the assault, case registered against BJP leaders
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बारां। जिले के अंता थाना क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा पदाधिकारी आपस में उलझ गए (Congress and BJP officials got into a tussle)। बुधवार देर शाम को चुनाव प्रचार को लेकर सीसवाली रेलवे फाटक पर हुई कहासुनी और गालीगलोच के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने अंता थाने पर भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Case filed against BJP officials) करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब रात्रि 8 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन सुबह 3 बजे तक चला।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बारां से अंता पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने समझाईश कर मामला शांत कराया। कांग्रेस के अंता नगर अध्यक्ष ललित गालव कर रिपोर्ट पर अंता भाजपा नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल, महामंत्री मोहित कालरा, प्रशांत विजयवर्गीय सहित अन्य 10-15 भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ भादस. की धारा, 143, 341, 323, 504,व 3 (2) एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार बारां झालावाड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया के चुनाव प्रचार कर बंबोरी की ओर से अंता नगर अध्यक्ष ललित गालव व अन्य कार्यकर्ता दो तीन वाहनों से सीसवाली फाटक पहुंचे थे, वहां भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के वाहन भी खड़े हुए थे उस वक्त फाटक बंद थी। आरोप है कि भाजपा के प्रशांत विजयवर्गीय, मोहित कालरा ने कांग्रेस के ललित गालव, कविश जैन, नरेंद्र सुमन बिट्टू, व मनमोहन मीणा से बात करने का बहाना करके गाली गलौज करने लगे। इस बीच मनमोहन मीणा को जाति सुचक शब्दो से अपमानित किया। नरेंद्र सुमन बिट्टू को गाडी से उताकर रामेश्वर खंडेलवाल, मोहित कालरा, प्रशांत विजयवर्गीय व 10-15 लोगो ने मारपीट की।

उसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी अंता थाने पर पहुंचे और रिपोर्ट देकर भाजपाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। जिस पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट लेकर जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही तो कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज हो गए और थाने के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। मामले की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, पुर्व विधायक निर्मला सहरिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थाने के बाहर जमा हो गए। उसके बाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़े :  बूंदी: ब्रेकर्स एवं प्रोविजन स्टोर पर लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, 5 घंटे में बुझी आग

रात्रि करीब ढाई बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी बारां से अंता पहुंचे और कांग्रेस नेताओ और पदाधिकारी से बातचीत कर रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया। लेकिन कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था कि केवल आश्वासन से काम नहीं मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। जिसके बाद अंता थाना पुलिस ने भाजपा नेता मोहित कलरा, प्रशांत विजयवर्गीय, रामेश्वर खंडेलवाल सहित 10-15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
In Rajasthan, mother consumed poisonous substance with two children, all three died

राजस्थान में मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ, तीनों की मौत

Chief Secretary Sudhansh Pant did surprise inspection of Vidyut Bhavan! reprimanded officials

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने विद्युत भवन का किया औचक निरीक्षण! अधिकारियों को लगाई फटकार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN