CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

गुलाम समझने वालों को अचानक याद आया कार्यकर्ता का सम्मान – गुंजल

2 वर्ष ago
in KOTA
0
Those who considered themselves slaves suddenly remembered the respect of the worker - Gunjal
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

गुंजल ने किया रामगंजमंडी विधानसभा के कई गांव में जनसंपर्क

कोटा । कोटा बूंदी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल (Congress candidate Prahlad Gunjal) ने मंगलवार को रामगंजमंडी विधानसभा (Ramganjmandi Assembly) के अमझार, नयागांव, खेड़ली, कंवरपुरा, गुडाला, चेचट, दूधियाखेड़ी, आलोद, मोतीपुरा, निमोदा, मदनपुरा, रायखेड़ा, चंद्रपुरा सहित कई गांव में जनसंपर्क किया। गुंजल ने ग्रामवासीयों को संबोधित करते हुए कहा कि दो बार सांसद यही नहीं दूसरी बार तो संसद के सर्वाेच्च पद पर आसीन हमारे सांसद के चरण अब आपके गांव में पढ़ने वाले हैं।

गुंजल ने कहा कि बिरला जी लोकसभा अध्यक्ष रहते दरा की नाल में लगने वाले जाम से मुक्ति नहीं दिला पाये, इलाका 10 साल से कमलपुरा में डबल मोखा चालू करने की मांग करता रहा और बिरला जी सोते रहे अब किस मुहं से वोट मांगने आ रहे हैं।

10 साल से क्षेत्र की जनता को मीठी गोली बांटने के सिवा कुछ नहीं किया अपने संसदीय क्षेत्र की एक उपलब्धि वह नहीं बता पा रहे हैं। सत्ता के सिंहासन पर दस साल का सत्ता सुख भोगने वाले बिरला जी व उनका परिवार जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का अपमान करता रहा अपनी परिक्रमा करें बिना, पैर छुआए बिना उसे भाजपा का कार्यकर्ता नहीं मानने वाले आज कार्यकर्ता के सम्मान की बात करने लग गए हैं।

बिरला जी कह रहे हैं भाजपा का कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता के परिवार का सदस्य होता है वह हर समय जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करता है। तो मैं पूछना चाहता हूं बिरला जी अपने 10 साल जिस कार्यकर्ता का अपमान किया आज अचानक आपको कार्यकर्ता का सम्मान कैसे याद आ गया। पूछो अपने छोटे बड़े भाइयों से जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को अपना गुलाम, अपना हाली समझते थे अब वही कार्यकर्ता अपने अपमान का बदला लेने का मां बन चुका है।

गुंजल ने कहा कि 10 साल सत्ता के नशे में चूर बिरला जी ने दस सालों में शहर की सभी संस्थानों पर कब्जा, सभी समाजों पर कब्जा कर अपना और अपने परिवार का साम्राज्य बढ़ाया है अपने संसदीय क्षेत्र में उनकी इसके आलावा एक उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि अब मोदी, मंदिर के नाम पर जीताने की बात कर रहे हैं पर जनता बिरला जी की दस साल की किताब जाचने को तैयार है और उसके आधार पर क्षेत्र की जनता तीसरी बार आशीर्वाद देने के बदले उन्हें घर बैठने का तैयारी कर चुकी है। गुंजल ने कहा कि अपने चंद कार्यकर्ताओं को दिल्ली में संसद व अपने राजसी ठाठ बाट दिखाकर बिरला जी ने गांव, गरीब के उसे वोट का अपमान किया है जो उसने बिरला जी को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दीया था।

यह भी पढ़े : कांग्रेस ने कोटा की सड़को पर निकाला जुमला एयरलाइंस, बिरला के वादे को जुमला करार दिया

उन्होंने कहा की बिरला जी आप कितनी ही ऐशोआराम की जिंदगी जियो पर उस एक वोट को मत भूलो जिसकी ताकत ने आज आपको यहां तक पहुंचाया है। दिल्ली की संसद व अपने राजसी ठाठ बाट दिखाने से गांव गरीब की समस्या का समाधान होने वाला नहीं है।आपने जिस तरह से 10 साल तक आम आदमी के एक वोट का उपहास उड़ाया है उसका जनता इस चुनाव में जवाब दे देगी। गुंजल का रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में जोरदार स्वागत हुआ लोगों ने गुंजल को आशीर्वाद देने का विश्वास दिलाया। जनसंपर्क के दौरान महेन्द्र राजोरिया, अब्दुल सलाम, अजीत पारेख सहित कई सरपंच, पंच व ब्लॉक कांग्रेस के पधाधिकारी उपस्थित रहें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Kota and Bundi should become models for women empowerment efforts - Birla

नारी सशक्तिकरण प्रयासों के लिए कोटा- बूंदी बने मॉडल- बिरला

UPSC Result 2023: More than two dozen promising candidates from Rajasthan hoisted the flag of success

UPSC Result 2023: राजस्थान के दो दर्जन से ज्यादा होनहारों ने फहराया सफलता का परचम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN