CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भीलवाड़ा में MLA कोठारी और पूर्व विधायक अवस्थी समर्थक BJP कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बंद हॉल में चले लात-घूंसे

2 वर्ष ago
in BHILWARA, POLITICS
0
In Bhilwara, MLA Kothari and former MLA Awasthi supporting BJP workers clashed with each other, kicking and punching in the closed hall.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

भीलवाड़ा। राजस्थान में हैट्रिक लगाने का दावा करने वाली भाजपा के हालात सामान्य नहीं दिख रहे है। प्रदेश के चित्तौड़गढ़ में राजपूत समाज से उठी बहिष्कार की चिंगारी के बीच भीलवाड़ा में भी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के अनुशासन के दावे की कलई खुल गई है। बीती रात बंद हॉल में शहरी क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। जिसमें निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी पार्टी के पहली बार विधिवत कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्हें देखते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने बागियों को पार्टी से निकालो के नारे लगाना शुरू कर कदया। इस पर निर्दलीय विधायक कोठारी और पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी समर्थक आपस में भिड़ गए (Supporters of independent MLA Kothari and former MLA Vitthalshankar Awasthi clashed with each other)।

भाजपा सम्मेलन में महिला पदाधिकारियों के सामने जमकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। एक कार्यकर्ता के साथ तो मारपीट भी की गई। बताया जा रहा है कि विवाद भी तब शुरु हुआ जब एक कार्यकर्ता ने पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया। जिससे पूर्व विधायक अवस्थी के समर्थक भड़क गए। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में नामांकन सभा के दौरान निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा के कुनबे में विधानसभा चुनाव के समय चली उठा-पठक थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात को भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय के बंद हॉल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक को अपशब्द कहने से शुरू हुआ हंगामा मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान धक्का मुक्की और मारपीट (pushing and shoving) हुई।

इस हाथापाई के दौरान भाजपा के आला नेता मंच से कार्यकर्ताओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने के अपील करते रहे। मगर सामने बैठे कार्यकर्ता सम्मेलन में एक दूसरे पर कुर्सी उठाकर बरसाते दिखे। पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी और विधायक अशोक कोठारी ने माइक से कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील भी की। करीब 20 मिनट हंगामा चलता रहा। लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी द्वारा दखलअंदाजी करने के बाद मामला शांत हुआ।

#Bhilwara भाजपा कार्यालय में विधायक कोठारी एवं अवस्थी समर्थक आपस में भिड़े धक्का मुक्की हुई, कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां भी उठा ली देखें वीडियो#BJPRajasthan #RajasthanNews pic.twitter.com/ks0hsoZy7y

— City News Rajasthan (@rajasthan_city) April 14, 2024

यह भी पढ़े : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर अलसुबह हुई फायरिंग से फैली सनसनी, हमलावर फरार

ऐसे हुआ विवाद शुरू
भीलवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दीप प्रज्वलन के साथ ही पूर्व विधायक अवस्थी और वर्तमान विधायक कोठारी के समर्थकों में कहां सुनी हो गई। पूर्व विधायक अवस्थी को दीप प्रज्वलन के लिए बुलाया तो कोठारी समर्थक ने अपशब्द के नारे लगाए। इस बीच कार्यकर्ताओं द्वारा उसे मारपीट कर बाहर निकाला और विट्ठलशंकर अवस्थी के समर्थकों ने गद्दारों को बाहर करो ऐसे नारे लगाए। मंच पर बैठे कोठारी और अवस्थी जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और सांसद प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल सभी कार्यकर्ताओं से शांती बनाए रखने की अपील करते रहे। इस दौरान वहां विधानसभा और लोकसभा प्रभारी भी मौजूद थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Next Post
This message created panic among Rajasthan BJP ministers, know what is the big planning of BJP

राजस्थान में भाजपा के इस संदेश से मंत्रियों में मची खलबली, जानिए क्या है BJP की बड़ी प्लानिंग

These three companies will distribute so much bonus shares to their investors, the price is increasing like a rocket since last one year.

ये तीन कंपनियां अपने निवेशकों को इतना बोनस शेयर बांटेगी, एक साल से रॉकेट की तरह बढ़ रहा भाव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN