CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, क्या चुनाव कार्यक्रम का अकेले ऐलान करेंगे CEC राजीव कुमार?

2 वर्ष ago
in INDIA
0
Election Commissioner Arun Goyal resigns, will CEC Rajiv Kumar announce the election schedule alone?
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। Election Commissioner Arun Goyal- चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने 2024 के लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, गोयल का इस्तीफा शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया जो आज से ही प्रभावित हो गया।

गोयल के पद छोड़ने के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग में चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajiv Kumar) अकेले बचे हैं। तीन सदस्यीय इस आयोग में निर्वाचन आयुक्तों के दोनों पद खाली हो गए हैं। अरुण गोयल के अलावा, दूसरे निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय इस साल फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे। तबसे उनकी जगह किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि क्या मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार अकेले आगामी लोकसभा चुनावों को संपन्न कराएंगे?

President accepts the resignation tendered by Arun Goel, Election Commissioner with effect from the 9th March 2024: Ministry of Law & Justice pic.twitter.com/88tuyXm4uP

— ANI (@ANI) March 9, 2024

हालांकि, तत्काल यह पता नहीं चला पाया है कि गोयल ने इस्तीफा क्यों दिया। सेवानिवृत्त नौकरशाह गोयल पंजाब कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह नवंबर 2022 में निर्वाचन आयोग में शामिल हुए थे, फरवरी में अनूप पांडे की सेवानिवृत्ति और गोयल के इस्तीफे के बाद, तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग समिति में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं।

बता दें अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। उन्होंने 18 नवबंर 2022 को स्वेच्छा से रियाटरमेंट ले लिया था और इसके दूसरे ही दिन उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिया गया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते सरकार से जानकारी मांगी थी कि आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों थी कि वीआरएस लेने के अगले ही दिन उन्हें चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त कर दिया गया।

यह भी पढ़े:  राजस्थान सरकार के मंत्री के बेटे धनंजय सिंह खींवसर को मिली RCA अध्यक्ष की जिम्मेदारी

फिलहाल, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग की टीम को जम्मू कश्मीर जाना है। वहीं आयोग की टीम अभी दो दिन पूर्व ही पश्चिम बंगाल से वापस लौटी है। ऐसे में चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का अचानक इस्तीफा देने का कोई कारण सामने नहीं आया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Census 2027: The government will ask 33 questions; complete information will have to be provided, from houses to vehicles.
INDIA

जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

जनवरी 22, 2026
A petition has been filed with the President regarding the protection of the Aravalli range, demanding the removal of the 100-meter height restriction.
bundi

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर, 100 मीटर ऊँचाई की शर्त हटाने की मांग

दिसम्बर 25, 2025
पढ़ाई और खूबसूरती का कमाल: देश की सबसे चर्चित IAS-IPS महिला अधिकारी
INDIA

पढ़ाई और खूबसूरती का कमाल: देश की सबसे चर्चित IAS-IPS महिला अधिकारी

सितम्बर 11, 2025
Next Post

देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मालिक और दो युवतियों सहित 6 जने गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को झटका, कटारिया-यादव समेत 30 से ज्यादा नेता BJP में शामिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN