CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज़, IMD ने आज इन जिलों में बताई बारिश की संभावना

2 वर्ष ago
in RAJASTHAN
0
Weather changed again in Rajasthan, IMD told the possibility of rain in these districts today
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में बारिश की संभावना जताई (Meteorological Department expressed the possibility of rain in 23 districts of the state)हैं। राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में रविवार को अलसुबह ही हल्की बूंदाबांदी हो गई। इससे मौसम में हल्की सी ठंडक बढ़ गई है। हालांकि सर्द हवा नहीं चलने से लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज और 14 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट (yellow rain alert) जारी किया है। राजस्थान में इससे पहले शनिवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सीकर, जैसलमेर और नागौर में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी (Orange alert issued) किया गया है। जबकि बाड़मेर, टोंक, सिरोही, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, पाली, जालोर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और बूंदी में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना हैं, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आए परिवर्तन के बावजूद आगामी पांच दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। जयपुर शहर में आगामी 9 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रह सकता है।

इस बीच राजस्थान में न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में तो शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े:  CM भजनलाल शर्मा आज कोटा नोनेरा बांध और टोंक के ईसरदा डैम का करेंगे निरीक्षण

शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडे शहर करौली और अलवर रहे, करौली में न्यूनतम तापमान 5.5 और अलवर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तीसरे नंबर पर सबसे ठंडा शहर पिलानी रहा, वहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान के आधे से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है।


सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Jat Reservation: 3-day ultimatum to the government, announcement of blocking highways and railway tracks

Jat Reservation: सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम, हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान

Three brothers of the bride died tragically before the wedding, speeding Swift car collided with a pole.

शादी से पहले दुल्हन के 3 भाइयों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पोल से टकराई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN