CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में नहीं बनेगें नये जिले, अधिसूचना भी अटकी, भंग की गई उच्च स्तरीय समिति

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
New districts will not be formed in Rajasthan, notification also stuck, high level committee dissolved
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में नए जिले बनाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल राज्य सरकार के पास विचाराधीन नहीं है, बुधवार को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सदन को बताया कि जिला गठन के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति को भंग (Dissolve the high level committee formed) कर दिया गया है और नए जिले बनाने के सम्बन्ध में अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं (No proposal is currently under consideration regarding creation of new districts) है।

बुधवार को राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन में पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा बताया कि फिलहाल प्रदेश में नए जिले बनाने के संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

इससे पहले, विधायक हरीश चन्द्र मीणा के मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को मालपुरा, सुजानगढ़ एवं कुचामन सिटी को नवीन जिला बनाने की घोषणा की गई। इस सम्बंध में सात अक्टूबर 2023 को मंत्रिमण्डल द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई और इन जिलों का क्षेत्राधिकार निर्धारण कर राज्य सरकार को अनुशंसा प्रदान करने के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन (जिला गठन) का निर्देश दिया गया।

मालूम हो कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले घोषित तीन नए जिले मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी की अधिसूचना भी अटक गई है। ऐसे में इन तीन जिलों के भविष्य के पर तलवार लटक रही है।

राजस्व मंत्री ने सदन को बताया कि इस सम्बंध में उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा प्राप्त नहीं होने से राजस्व विभाग द्वारा घोषित इन जिलों के संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गई।

उनका कहना था कि उक्त घोषित जिलों के गठन व सीमांकन करने या नहीं करने के संबंध में उच्च स्तर पर विचार-विमर्श किए जाने उपरांत ही निर्णय लिया जाना सम्भव होगा। राजस्व विभाग के 18 दिसंबर 2023 के आदेश के तहत इस उच्च स्तरीय समिति (जिला गठन) को समाप्त किया जा चुका है।

यह भी पढ़े: MLA जुबेर खान ने कहा- ‘आपकी भारत माता अलग है और हमारी भारत माता अलग’, जानें लोग क्यों कर रहे तारीफ

गौरतलब है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में जिलों की संख्या को 33 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया था। प्रदेश में 17 नए जिले बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली (बहरोड़), खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, शाहपुरा शामिल किए गए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Tonk: A minor studying in class 7 was gang-raped by her relatives, case registered under POCSO.

टोंक: 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ उसी के रिश्तेदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो में केस दर्ज

Four accused of gang rape of minor victim sentenced to 20 years rigorous imprisonment

नाबालिग पीड़िता से सामुहिक दुष्कर्म के 4 आरोपियों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN