CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Bundi : नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी सहित चार गिरफ्तार

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Four arrested including the accused of luring and raping a minor
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। गेंडोली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने (Luring a minor girl away) व दुष्कर्म करने के आरोपी (Accused of rape) व घटना में आरोपी का साथ देने वाले अन्य तीन आरोपियों सहित चार को गिरफ्तार (Four arrested) किया है। पुलिस ने घटना में काम ली गई दो बाइक व एक इको कार को भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी आकाश कामड करीब 3 साल पूर्व नाबालिक पीड़िता के घर मजदूरी करने के लिए गया था, इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से बातचीत करना शुरू कर दी, नाबालिग पीड़िता को मोबाइल फोन देकर बात करता रहा और करीब 3 साल से चोरी छुपे पीड़िता से मिलकर दुष्कर्म करता था। पीड़िता के परिजनों की ओर से सोपी रिपोर्ट में बताया कि 21 दिसंबर 2022 को आरोपी कोटा से अपने साथियों के साथ पीड़िता के गांव आया और पीड़िता को रात्रि के समय बहला फुसला कर अपने साथ भगाकर ले गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश कामड और नाबालिग की दस्तियाबी के प्रयास किए गए। मुख्य आरोपी आकाश कामड ने घटना के उपरांत अपना और पीड़िता का मोबाइल बंद कर दिया और किराए का कमरा लेकर खानपुर झालावाड़ रहने लग गया, जिसको तकनीकी सहायता से और मूखबिर की सूचना पर पुलिस ने डिटेन किया। घटना में सहयोग करने वाले तीन नामजद आरोपियो को डिटेन कर बाद अनुसंधान अपराध प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े: महिला गले चैन तोड सड़क पर घसीटने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला, अर्धनग्न कर नंगे पैर घुमाया

मामले में पुलिस ने आकाश कामड पुत्र छितर लाल मेघवाल 23 साल निवासी जयस्थल थाना गेंडोली, सहयोग करने वाले कुलदीप पुत्र मोहन मीणा 20 साल निवासी गलाना कैथून जिला कोटा ग्रामीण, दीपक उर्फ विक्की पुत्र रामपाल मेघवाल 21 साल निवासी गलाना कैथून कोटा ग्रामीण व महेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल मेघवाल 37 साल निवासी आंवा थाना कनवास जिला कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
SDM and Superintendent Engineer of Water Resources Department arrived to investigate the crack in the wall of Gothra Dam.

गोठड़ा बांध की दीवार में दरार मामले की जांच करने पहुंचे SDM और जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता

BJP members demand strict action against illegal colonies and illegal constructions

भाजपाईयों ने की अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN