CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पोक्सो कोर्ट 1 और 2 ने अलग-अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास से किया दंडित

3 वर्ष ago
in bundi
0
POCSO Court 1 and 2 punished the accused of rape with 20 years of rigorous imprisonment in separate cases
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। न्यायालय पोक्सो क्रम 2 बून्दी ने गुरूवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी धर्मेंद्र उर्फ महेश को 20 वर्ष के कठोर कारावास एंव जुर्माने से दंडित (Punished with 20 years rigorous imprisonment and fine) किया है। फरियादी पक्ष की ओर से पुलिस थाना सदर में एक वर्ष पूर्व दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह ग्राम माटून्दा जो वर्तमान में चित्तौड़ रोड में निवास कर रही है। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ महेश ने फरियादिया की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई तथा उसके प्रसव हो गया।

फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अनुसंधान कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। फरियादी पक्ष की ओर से न्यायालय के समक्ष गवाह और दस्तावेज प्रदर्शित करवाये गए। फरियादी पक्ष के अधिवक्ता शिफा उल हक एवं अबरार मोहम्मद एडवोकेट द्वारा दी गई दलीलों से सहमत होकर न्यायालय ने आज आरोपी धर्मेंद्र उर्फ महेश को 20 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया।

न्यायालय पोक्सो क्रम एक ने यह दिया फैसला
इसी तरह न्यायालय पोक्सो क्रम एक के न्यायधीश सलीम बदर द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में झारखंड निवासी अभियुक्त सूरज गुप्ता को धारा 376(2एन) व पोक्सो अधिनियम की धारा 5एल/6 के तहत 20साल का कठोर कारावास व 50,000 अर्थ दंड से दंडित किया। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता देवराज गोचर ने पैरवी करते हुए बताया कि अभियुक्त ने पीड़िता को पबजी गेम खेलते हुए पीड़िता से दोस्ती कर अपने झांसे में फंसाया और अभियुक्त झारखंड से पीड़िता से मिलने बूंदी आया और पीड़िता को अपने एक साथी किशन की सहायता से एक होटल में ले गया, जहां पर पीड़िता के साथ कई मर्तबा दुष्कर्म किया। जब गंभीर हालत में पीड़िता को देखा तो इस बात का पता परिजनों को चला।

इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला थाना बूंदी पहुंचकर अभियुक्त के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता की ओर से न्यायालय में पैरवी करते हुए अधिवक्ता गोचर द्वारा 14 गवाह, 29 दस्तावेज प्रदर्शित करवाकर मुलजिम को कठोर कारावास दिलाने की मांग की जिसे न्यायलय ने स्वीकार करते हुए मुलजिम को 20 वर्ष कारावास व 50000 के अर्थ दंड से दंडित किया गया है।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Rally held in support of BJP's Ashok Dogra, Congress's Harimohan and independent Rupesh, Girraj Gautam also stressed

भाजपा के अशोक डोगरा, कांग्रेस के हरिमोहन और निर्दलिय रूपेश के समर्थन में निकाली रैली, गिर्राज गौतम ने भी लगाया जोर

Two bike riding youths died on the spot in the accident

बूंदी Big Accident: तेज रफ्तार कार व बाइक की आमने सामने से भिड़न्त, हादसे में दो की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN