CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने कहा- विकास विजन पर लड़ेंगे चुनाव, BJP विधायक के 15 वर्ष के कार्यकाल में पिछड़ा बूंदी

3 वर्ष ago
in bundi, ELECTION 2023
0
कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने कहा- विकास विजन पर लड़ेंगे चुनाव, BJP विधायक के 15 वर्ष के कार्यकाल में पिछड़ा बूंदी
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। बूंदी से कांग्रेस के प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा (Congress candidate Harimohan Sharma) ने बूंदी में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कही है। शर्मा ने बूंदी में पर्यटक स्थलों के विकास को अपने विजन 2023 में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि एग्रो बेसिक इंडस्ट्रीज और रिलिजियस टूरिज्म उनकी प्राथमिकताओं में शामिल (Agro basic industries and religious tourism included in his priorities) होगा। कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने शनिवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा बूंदी के तमाम पर्यटन व धार्मिक स्थल जो विकास में पिछड़ गए हैं, उनका प्राथमिकताओं के आधार पर विकास किया जाएगा। शर्मा ने पत्रकारों को बताया की गत नगर परिषद चुनाव में जो जनता से उन्होंने वादे किए थे अधिकांश वादे पूरे किए जा चुके हैं। शेष रहे उनके कार्य प्रगति पर है।

नगर परिषद चुनाव में जो वादे पूरे करने का दावा
कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा ने कहा कि नगर परिषद चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए उनमें बून्दी शहर को विकसित करने के दृष्टि कोण से नगर परिषद् द्वारा एक से 60 तक विभिन्न वाडों में 44 करोड़ की लागत से 551 विकास कार्या करवाये गये है। जिनमें से अधिकतम कार्य पूर्ण हो चुके है और शेष प्रगतिरथ है। नगर परिषद् बून्दी के चुनाव में घोषण-पत्र में शामिल किए गए 56 करोड़ की लागत से जैत सागर एवं नवल सागर से आने वाले नाले का निर्माण कार्य- कार्य प्रगति पर है। 26 करोड़ की लागत से बून्दी शहर में विभिन्न स्थानों पर शेष सीवरेज डालने का कार्य-वर्क ऑडर जारी हो चुके है। 20 करोड़ की लागत से बून्दी की जल सप्लाई योजना टेण्डर प्रक्रिया में है। 17 करोड़ की लागत से नवल सागर झील एवं आस-पास के स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की टेंडर प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। 14 करोड़ की लागत से बून्दी के एतिहासिक दरवाजे, बावड़ियों एवं कुन्डो, बुर्जाे की मरम्मत एवं रख रखाव का कार्य चल रहा है।

16 करोड़ की लागत से बून्दी शहर की सम्पूर्ण जनता के लिये सुविधाओं से भरपूर विशाल टाऊन हॉल का निर्माण-कार्य प्रगति पर है। 10 करोड़ की लागत से नवीन नगर परिषद भवन का निर्माण-कार्य भी प्रगति पर है। 4.5 करोड़ की लागत से शहर से जुड़ने वाले मुख्य मार्ग रेल्वे स्टेशन से देवपुरा तक सी.सी. सड़क का निर्माण-कार्य प्रगति पर है। 2 करोड़ की लागत से बून्दी वासियों की भावना को देखते हुए बस स्टेण्ड परिसर में सी.सी. प्लेटफार्म का निर्माण-कार्य हो चूका है। 1.25 करोड़ की लागत से कब्रिस्तान परिसर में हॉल, हाई मास्क लाईट सी.सी. प्लेट फॉर्म का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। 2 करोड़ की लागत से माटून्दा रोड़, गैस गोदाम रोड़ सड़क का निर्माण-कार्य आम जन की भावनाओ को देखते हुए सम्पन्न करवाया गया। 28 लाख की लागत से नगर परिषद क्षेत्र में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य- कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा आमजन की सुविधा एवं जन भावनाओं के अनुरूप शहर के सदर बाजार, कागदी देवरा, जैत सागर रोड़, लंका गेट, खोजा गेट, मीरा गेट अंहिसा सर्किल, बाईपास, जवाहर नगर, विकास नगर, छत्रपुरा, देवपुरा, गुरूनानक कॉलोनी, माटून्दा रोड़, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं पार्कों में विभिन्न कार्य नगर परिषद् द्वारा करायें गये है। जिससे आमजन को काफी हद तक फायदा हुआ है।

आरोप सिद्ध कर दे तो राजनीति छोड़ दूं- शर्मा
कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा जो आरोप लगाया जा रहे हैं वह बिल्कुल निराधार है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा प्रत्याशी जो आरोप लगा रहे हैं उन्हें सिद्ध कर दे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। शर्मा ने कहा कि गत 15 वर्षों में भाजपा विधायक की विकास विरोधी सोच के चलते पूरा शहर विकास में पिछड़ गया है। विधायक के पास बताने को कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशी के चाल चरित्र से सभी वाकिफ है। बूंदी की जनता ऐसे लोगो से उब चुकी हैं। जनता इस बार कांग्रेस के विकास विजन को वोट करेंगी।

पहाड़ी से पहाड़ी को जोड़ते हुए रोपवे बने मेरी इच्छा- शर्मा
कांग्रेस प्रत्याशी हरीमोहन शर्मा ने शहर में रोपवे की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया की अगर बूंदी की जनता समर्थन दे तो चुनाव जीतने के साथ ही शहर की एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी तक रोपवे का निर्माण करवाएंगे जिससे बूंदी के पर्यटन को पंख लगेंगे। इस दौरान सभापति मधु नुवाल, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: BJP प्रत्याशी अशोक डोगरा ने समर्थकों के साथ निकाला जुलूस, एक बार फिर किया क्षेत्र में संपूर्ण विकास का दावा

एयरपोर्ट की भूमि का पैसा लगे बूंदी के विकास पर – शर्मा
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने कहा कि जिले के हिस्से की गई एयरपोर्ट की जमीन पर विधायक बनने के बाद एयरपोर्ट के नाम को लेकर संघर्ष करूंगा कही इस एयरपोर्ट पर बूंदी पीछे नही रह जाये। अगर यह भूमि खरीदी जाती तो जितना करोड़ो खर्च होता उस पैसे को बूंदी के विकास में लाने का काम करूंगा और अंतिम समय तक इसके लिए संघर्ष करूंगा ताकि बूंदी विकास के मोर्चे पर पीछे ना रहे। शर्मा ने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की सभा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के कहने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी को निशुल्क भूमि देने का वादा किया था उसे वादे की अक्षरश पालन करते हुए मुख्यमंत्री व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने अथॉरिटी को निशुल्क भूमि आवंटित की। अब केंद्र की जिम्मेदारी थी कि वह यहां एयरपोर्ट बनाएं। क्योंकि एयरपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी केंद्र के हाथ में है। राज्य सरकार के हाथ में तो केवल भूमि का आवंटन करना था जो काम हमारी सरकार नरहते हुए कर दिया। शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उनकी अनुशंसा पर इस विधानसभा क्षेत्र बूंदी में 3000 करोड़ के ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं उसका चिट्ठा भी मीडिया के साथ साझा किया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Minister Chandna addressed the public meeting of CL Premi of Congress from Keshoraipatan.

केशोरायपाटन से कांग्रेस के सीएल प्रेमी की जनसभा को मंत्री चांदना ने किया संबोधित

महिला ने किया गंदगी नही करने का निवेदन तो, शख्स ने पिटबुल से कराया हमला

महिला ने किया गंदगी नही करने का निवेदन तो, शख्स ने पिटबुल से कराया हमला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN