in

भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बूंदी। शहर के खोजा गेट रोड स्थित धान मंडी धर्मशाला में गुरुवार शाम को बूंदी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा (Ashok Dogra) ने उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन से पूर्व आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ वादा खिलाफी की है।

उन्होंने प्रदेश के किसानों के साथ कर्ज माफी के किए गए वादे को नहीं निभाया उनके साथ भी धोखा किया है। कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया। कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में महिला उत्पीड़न, महिला अत्याचारों की घटनाएं चरम सीमा पर रही। अब समय आ गया है ऐसी जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का।

यह भी पढ़ें:  बूंदी सीट पर एक बार फिर अशोक डोगरा और हरिमोहन शर्मा आमने-सामने, जानें,अबकी बार कैसा रहेगा मुकाबला?

सभा को जिलाध्यक्ष छितर लाल राणा, प्रवास संभाग प्रभारी त्रिलोक जमवाल, प्रवासी विधायक विनोद चौहान, हिमाचल प्रदेश मंडी जिला प्रमुख पाल वर्मा, चुनाव समिति जिला संयोजक कालू लाल जांगिड़, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान गामछ सरपंच नरेंद्र गुर्जर, सरपंच भोजराज, जाखमुंड सरपंच हंसराज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंचासीन अतिथियों ने भाजपा का दुपट्टा पहन कर सदस्यता ग्रहण करवाई। मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, पन्ना प्रमुख, पेज प्रमुख, विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों को विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए कार्यकर्ता - चांदना

कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों को विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए कार्यकर्ता – चांदना

केशोरायपाटन सीट पर दिलचस्प तो हिंडोली में काफी रोचक होने वाला है चुनाव!, क्या कहता है आपका गणित

केशोरायपाटन सीट पर दिलचस्प तो हिंडोली में काफी रोचक होने वाला है चुनाव!, क्या कहता है आपका गणित