CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी जिले में 77.16 प्रतिशत वोटिंग, तीनों सीटों के परिणाम चौकाएगे? – जाने, कौन जितेगा और किसकी होगी हार

3 वर्ष ago
in bundi
0
77.16 percent voting in Bundi district, will the results of all three seats surprise? - Know who will win and who will lose.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले में 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान का निर्वाचन विभाग ने फाइनल वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा जारी कर दिया है, जिसके अनुसार बूंदी जिले में कूल 77.16 प्रतिशत मतदान (Total 77.16 percent voting in Bundi district) हुआ है। इसके बाद प्रत्यशियो का चुनावी गणित बिगड़ता दिख रहा है। हालाकिं मतगणना 3 दिसंबर होगी, दोपहर तक सभी परिणाम सामने आने की संभावना है। फिलहाल, प्रत्याशियो के भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है। जिन्हें स्ट्रोंग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार केशोरायपाटन विधानसभा सीट पर 73.51 प्रतिशत मतदान हुआ है, यहां 2018 में 72.03 वोटिंग प्रतिशत रहा था। बूंदी विधानसभा सीट पर 76.57 प्रतिशत मतदान रहा जबकि यहां 2018 में 75.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं हिंडोली विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 81.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। वर्ष 2018 के चुनाव में यहां 80.14 वोटिंग प्रतिशत रहा था।

बूंदी जिले की तीनों विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला रहने की संभावना है। यहां बूंदी विधानसभा सीट (Bundi assembly seat) पर भाजपा के अशोक डोगरा के सामने कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा मैदान में रहे, जबकि भाजपा के बागी रुपेश शर्मा ने ताल ठोक कर इलेक्शन को रोचक बना दिया। जिसके चलते दोनों दलों के ही समीकरण बिगडते दिख रहे हैं। वही केशोरायपाटन विधानसभा सीट (Keshoraipatan assembly seat) पर कांग्रेस की ओर से सीएल प्रेमी बैरवा तो भाजपा की ओर से चंद्रकांता मेघवाल के बीच सीधा मुकाबला रहा है। यहां कांग्रेस के बागी राकेश बोयत भी मैदान में रहे, लेकिन इनका ज्यादा असर क्षेत्र में देखने को नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: लंदन से वोट डालने के लिए राजस्थान आए ये दो Couple, डेढ़ लाख रुपए खर्च कर किया मतदान, जानिए कौन हैं यह

हिंडोली में कांटे की टक्कर

हिंडोली विधानसभा सीट (Hindoli assembly seat) पर कांग्रेस के युवा नेता खेल मंत्री अशोक चांदना के सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने मुकाबले को कड़ा बना दिया है। यहां भाजपा के प्रभुलाल सैनी के मैदान में आने से दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। जिले यह जिले की सबसे हॉट सीट बन गई है और सभी की निगाहें इसी सीट पर टिकी हुई है। यहां का परिणाम अप्रत्याशित आने की संभावना है। जिले की तीनो विधानसभा सीटों पर वर्ष 2018 के मुकाबले मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। अधिक मतदान को लेकर जिले में बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Sriganganagar's litterateur Dr. Krishna Kumar 'Ashu' honored with Gaurishankar Kamlesh Award in Kota

श्रीगंगानगर के साहित्यकार डॉ कृष्ण कुमार 'आशु ' गौरीशंकर कमलेश पुरस्कार से कोटा में किया सम्मानित

लंबे, मजबूत और लहराते बालो के लिए पिये यह घर पर बनाआयुर्वेदिक जूस

लंबे, मजबूत और लहराते बालो के लिए पिये यह घर पर बनाआयुर्वेदिक जूस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN