CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

विदेशी युवती से सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया जयपुर- अजमेर दुष्कर्म, बूंदी में जीरो FIR

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। एक विदेशी पर्यटक के साथ जयपुर और अजमेर में एक युवक द्वारा कई बार दुष्कर्म (Raped multiple times by a young man in Jaipur and Ajmer) किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत एक एनजीओ संचालक की सहायता से पीड़िता ने बूंदी महिला थाने पर पहुंचकर दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। विदेशी युवती से दुष्कर्म (Rape of foreign girl) की जानकारी मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह व सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय मीणा भी महिला थाने पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार एक विदेशी युवती यूएसए से भारत में घूमने के लिए आई थी, फ्लाईट से युवती दिल्ली पहुंची और यहां से जयपुर आ गई। जहां उसे उसका सोशल मीडिया फ्रेंड (social media friend) उसे मिला। सोशल मीडिया फ्रेंड युवक उसे जयपुर की एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने अजमेर ले जाकर वहां भी उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने 3 जुलाई से 21 जुलाई तक पीडिता के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी बूंदी में एनजीओं चलाने वाले युवक को दी, जो पीड़िता को लेकर महिला थाने पहुंचा। महिला थाना अधिकारी आशमीन बानो ने तत्काल पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की। अब मामले की जांच जहां घटनाक्रम हुआ वहां की पुलिस करेगी।

यह भी पढ़े: 9वीं क्लास की छात्रा से सरकारी स्कूल टीचर ने किया रेप, हैवानियत के बाद नाबालिग को सड़क पर पटकर फरार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक उसे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म (Continuous rape on the pretext of marriage) करता रहा। इस बीच उसने युवती को विश्वास दिलाने के लिए मंदिर में शादी करने का झूंठा नाटक भी किया। युवती ने जब होटल से युवक के घर जाने के लिए कहा तो युवक पहले तो उसे टालता रहा। फिर जब युवती ने जिद्द की तो युवक उसे अपने घर ले गया। पीड़िता जब उसके घर पहुंची तो वह युवक की पत्नी और एक बच्चे को देखकर दंग रह गई। युवक ने अपने आप को अविवाहित बताकर दुष्कर्म किया था।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post

मदन राठौड़ होंगे राजस्थान BJP के नए प्रदेशाध्यक्ष, राधा मोहन दास बने प्रदेश प्रभारी

विधानसभा में युवा संसद कार्यक्रम: भारत विश्व का सबसे बड़ा एवं सफल लोकतंत्र - देवनानी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN