CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

9वीं क्लास की छात्रा से सरकारी स्कूल टीचर ने किया रेप, हैवानियत के बाद नाबालिग को सड़क पर पटकर फरार

2 वर्ष ago
in BARMER, CRIME
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बाड़मेर। सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 9वीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया (Government school teacher committed rape with a 9th class student) है। टीचर ने स्कूल छोड़ने की कहकर स्टूडेंट को कार में बैठाया, इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। करीब ढाई घंटे बाद वह छात्रा को सड़क पर पटक कर फरार हो गया। घटना बाड़मेर के बाखासर इलाके की है।

थानाधिकारी विशन सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता ने सोमवार शाम को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी बेटी (15) 9वीं क्लास में पढ़ती है। सोमवार सुबह 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। बेटी के स्कूल से कॉल आने पर पता चला, वह स्कूल नहीं पहुंची। तब बेटी को ढूंढना शुरू किया। रिश्तेदारों को कॉल करके पूछा। कुछ देर बाद एक रिश्तेदार का कॉल आया। उसने बताया कि स्कूल का सरकारी टीचर कार में आया था। उसने चलती कार से धक्का देकर बच्ची को घर के पास सड़क पर पटक दिया और फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि घर से स्कूल के जाने के दौरान पीछे से कार लेकर टीचर आया। मुझे स्कूल छोड़ने के बहाने बैठा लिया। स्कूल नहीं उतारने पर मैंने विरोध किया तो उसने मुझे गाड़ी में बंधक बना दिया। डराया-धमकाया कि चुपचाप बैठी रहो, नहीं तो जान से मारकर नहर में फेंक दूंगा, मैं डर गई। सुनसान जगह ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकाया कि यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा।

यह भी पढ़े: महिला का गला काट थाने में पहुंचा पति, बोला- मैंने पत्नी को मार डाला…, चरित्र पर शक था

थानाधिकारी के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर पॉक्सो सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। फरार टीचर की तलाश शुरू कर दी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post

राजस्थान के इस बैंक ने 9000 खातों को किया फ्रीज, भ्रष्टाचार का खेल होने के बाद दिये जांच के आदेश

बूंदी: गैण्डोली थाने में तैनात हैड कांस्टेबल हुआ लापता, खोजने में जुटी पुलिस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN