CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

RPSC आयोजित करेगी 20- 21 जुलाई को RAS मुख्य परीक्षा, जानें- यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

RAS Mains Exam 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 20 और 21 जुलाई को आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षा प्रदेश के 5 जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। आरएएस मुख्य परीक्षा चार पारियों में होंगी। यानी 20 जुलाई को दो पारी और 21 जुलाई को दो पारी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की जाएगी (The examination will be conducted in Ajmer, Jaipur, Jodhpur, Kota and Udaipur district headquarters)। परीक्षा मे शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने आवंटित जिले की जानकारी SSO पोर्टल पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं।

RAS Mains परीक्षा के लिए 19,384 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें कुल 972 सीटों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें राज्य सेवा में 491, अधीनस्थ सेवा के 481 पद पर भर्ती होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 जुलाई को आरपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा का आयोजन 20- 21 जुलाई 2024 को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2ः30 से शाम 5ः30 तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इस परीक्षा मे शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने आवंटित जिले की जानकारी आज यानी 14 जुलाई 2024 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर 17 जुलाई 2024 को जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले प्रवेश करना होगा
आरपीएससी आयोग परीक्षा की गाइडलाइन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में तमाम चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। यानी सुबह 8 बजे बाद और दूसरी पारी यानी दोपहर 11 बजे बाद किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह परीक्षा वाले दिन नियत समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। जिससे परीक्षा केंद्रो पर आवश्यक रूप से होने वाली चेकिंग, सुरक्षा की जांच और दस्तावेज की पहचान सहित तमाम कार्य पूर्ण हो सके।

आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ लानी होंगी
आयोग सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को आधार कार्ड कलर फुल मूल प्रति के साथ उपस्थित होना आवश्यक रूप से अनिवार्य है। यदि मूल आधार कार्ड की फोटो काफी पुरानी है और आधार कार्ड में अभ्यर्थी का चेहरा स्पष्ट नहीं नजर आ रहा, ऐसी स्थिति में अन्य दस्तावेज अभ्यर्थी की फोटो सहित पहचान पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें कलर फुल और लेटेस्ट फोटो साफ नजर आ रही हो लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट फोटो चिपकाना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े  UPSC Civil Services Result 2023 : यूपीएससी फाइनल रिजल्ट जारी, 1143 को मिली सफलता, कितने बने IAS?

गाइडलाइन की सख्ती से होगी पालना
आरपीएससी आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि आरएएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी भी मिडिएटर, दलाल, समाजखंटक और अपराधी किस्म के लोगों के बहकावे में ना आए। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में पास करने, रिश्वत मांगने या मूल अभ्यर्थी की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाने का प्रलोभन या झांसा देता है, तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति की पहचान प्रमाण सहित जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 और 2635255 पर फोन कर सूचित करें। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी द्वारा अनुचित साधन अपनाये जाने और परीक्षा गाइडलाइन के खिलाफ अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित किया जाएगा। साथ ही चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त भी की जा सकती है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post

राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2024 से अलंकृत हुए बागपत के विपुल जैन

सचिन पायलट के गढ़ टोंक में गरजे BJP प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपचुनाव के नतीजों को लेकर किया ये दावा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN