CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Death penalty for love marriage: पहले किडनैप, फिर गला घोंट मार दिया, अंतिम संस्कार करने लगे तो पहुंची पुलिस, अध् जला शव छोड़ भागे

2 वर्ष ago
in CRIME, jhalawar
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

झालावाड़। राजस्थान में आज भी लड़कियों को अपनी मर्जी से शादी करने पर मौत की सजा दी जा रही है। ऐसा ताजा मामला झालावाड़ जिले से सामने आया है। यहां बेटी को प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने मौत की सजा दे दी (Family gave death sentence to daughter for love marriage)। गुरुवार को एक बैंक के बाहर से युवती का किडनैप किया, फिर गांव ले जाकर गला घोंटकर उसे मार दिया। आनन फ़ानन में अंतिम संस्कार करने लगे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस श्मशान घाट पर पहुंच गई, पुलिस को देखते ही आध् जला शव छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को बरामद किया है।

यह पूरा मामला झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के शौरती गांव का है। जहां युवती की हत्या की गई। इसके पहले परिजनों ने लड़की को बारां जिले के हरनावदाशाहजी बैंक के बाहर से किडनैप किया। तीन घंटे के भीतर ही उसकी हत्या कर शव झालावाड़ के शोरती गांव ले गए। वहीं पर श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस पहुंची और अधजले शव को बरामद किया।

मनोहर थाना वृत्त के डीएसपी जनरल सिंह ने बताया कि शिमला कुशवाहा उम्र 20 साल ने करीब 1 साल पहले अपने गांव के ही रहने वाले रवींद्र भील से प्रेम विवाह किया था। यह विवाहित जोड़ा वर्तमान में मध्य प्रदेश में रह रहा था। दोनों पति-पत्नी गुरुवार को बारां जिले के हरनावदा शाह जी कस्बे में बैंक में पैसे निकलवाने पहुंचे थे। इसकी सूचना युवती के परिजनों को लग गई। इसके बाद परिवार के लोग बैंक में पहुंचे और युवती को जबरन अपने साथ उठाकर ले गए।

रवींद्र भील ने बैंक से शिमला के अगवा होने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस बादशाह हरनावदाशा पुलिस थाने में दी। उसने बताया कि शिमला को मेघराज, मांगीलाल, एक महिला मारपीट करते हुए अपने साथ जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की बीएड की फीस जमा करवाने के लिए बैंक से रुपये निकलवाने आया था तभी उसकी पत्नी को अगवा कर लिया गया।

रविंद्र भील ने कहा कि मामले की सूचना देने थाने वह पहुंचा था। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी सुनवाई नहीं की। करीब 2 घंटे तक वहीं बैठाए रखा। फिर वहां पर रिपोर्ट लिखी गई। गांव से कॉल आया कि शिमला को मारपीट कर मार दिया गया है। पुलिस को जब यह बताया तो पुलिस हरकत में आई, वह शोरती गांव के लिए रवाना हुई। किडनैप की घटना के 3 घंटे बाद झालावाड़ और बारां जिला पुलिस को शिमला को मौत के घाट उतार कर उसे श्मशान में जला देने की खबर मिली, तो दोनों जिलों की पुलिस में हड़कंप मच गया।

बारां जिले के एसपी राजकुमार चौधरी और झालावाड़ एसपी ॠचा तोमर जावर थाना क्षेत्र के शोरती गांव पहुंचे और तत्काल आध् जिले शव को बरामद किया। पुलिस की भनक लगते ही, परिजन श्मशान घाट से फरार हो गए।

यह भी पढ़े:   डेढ़ करोड़ के अवैध लेनदेन के मामले में गुजरात पुलिस कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा को डिटेन कर गुजरात रवाना

शिमला कुशवाहा और रविंद्र भील ने 17 जुलाई 2023 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। दोनों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जाकर आर्य समाज में विवाह किया था। फिर गाजियाबाद के मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। तभी से शिमला और रविंद्र को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। रविंद्र ने बताया कि दोनों बीएड की फीस के रुपए निकालने बैंक गए थे। एक बार झालावाड़ में भी शिमला के पीहर पक्ष के लोगों ने धमकाया था कि जहां मिलोगे वहीं मार देंगे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किरोड़ीलाल पहुंचे दिल्ली, नड्डा से मिलें, कहा- 10 दिन बाद मिलूंगा, फिर बताऊंगा

Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध का जलस्तर पहुंचा 310 RL मीटर, लगातार हो रही पानी की आवक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN