CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में 33 IAS अधिकारियों के तबादले, 8 जिला कलेक्टर बदले, 5 को अतिरिक्त प्रभार

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
33 IAS officers transferred in Rajasthan, 8 district collectors changed, 5 given additional charge
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 33 अधिकारियों का तबादला (33 IAS officers transferred) किया है। कार्मिक विभाग के एक आदेश अनुसार मंगलवार रात को किए गए इन तबादलों में बीकानेर, शाहपुरा, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, नागौर सहित 8 जिलों के कलेक्टरों का तबादला भी शामिल है। वहीं सेवा के पांच अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

कार्मिक विभाग (Personnel Department) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आलोक, जो वर्तमान में प्रमुख आवासीय आयुक्त नई दिल्ली के रूप में कार्यरत थे उन्हें ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इसमें कहा गया है कि अपर्णा अरोड़ा को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

अन्य आईएएस अधिकारियों में दिनेश कुमार, नवीन महाजन, भानु प्रकाश, वी. सरवण कुमार और उर्मिला राजोरिया शामिल हैं। बीकानेर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की जगह नम्रता वृष्णि, शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा की जगह राजेंद्र सिंह शेखावत, श्रीगंगानगर कलेक्टर अंशदीप की जगह लोक बंधु को लगाया गया है।

बाड़मेर कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को नागौर कलेक्टर बनाया गया है और उनकी जगह निशांत जैन को लिया गया है। सांचोर कलेक्टर पूजा कुमारी पार्थ को जालोर का कलेक्टर बनाया गया है और उनकी जगह शक्ति सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है, नागौर के कलेक्टर अमित यादव को भरतपुर जिला कलेक्टर बनाया गया हैं।

यह भी पढ़े: राजस्थान के बड़े होटल और बजरी कारोबारी के जयपुर, उदयपुर सहित कई ठिकानों पर पहुंची ED की छापेमारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के कार्य के साथ साथ आगामी आदेश तक अतिरिक्त कार्यभार सम्पादित करने के आदेश दिये गये है। इनमें राजेश्वर सिंह, आलोक, शिखर अग्रवाल, श्रेया गुहा, आलोक गुप्ता शामिल है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post
RSMSSB Recruitment 2024: Recruitment for 4197 posts for 12th pass in Rajasthan, notification released

RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में 12वीं पास के लिए 4197 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Chief Secretary Sudhansh Pant reached Transport Headquarters for surprise inspection, created panic, large number of personnel found absent.

मुख्य सचिव सुधांश पंत औचक निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मुख्यालय, मचा हड़कंप, बड़ी संख्या में गैर हाज़िर मिले कार्मिक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN