CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

ऐतिहासिक होगा लोकसभा अध्यक्ष बिरला का बूंदी में स्वागत, जिला प्रभारी मंत्री नागर ने की तैयारियों की समीक्षा

2 वर्ष ago
in bundi, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

-प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों के साथ ली बैठक

बूंदी। ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर (District in-charge minister Hiralal Nagar) ने सोमवार को बूंदी के निजी रिसोर्ट में प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों के साथ बैठक ली। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बूंदी जिले के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनो में बूंदी जिले में ऐतिहासिक विकास होगा। विकास में कोई नहीं रखी जाएगी और हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

राज्यमंत्री ने इस दौरान आगामी 6 जुलाई को प्रस्तावित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रथम बार बूंदी आगमन को लेकर आयोजित कार्यक्रमों के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष 6 जुलाई को सुबह 10 बजे हवाई मार्ग से हिंडोली पहुंचेंगे। यहां हिंडोली में उनका भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा और इसके बाद बूंदी के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष दोपहर 12 बजे बूंदी शहर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बाईपास तिराहा, देवली रोड, सूर्यमल मिश्रण चौराहा, सब्जी मंडी रोड, इंदिरा मार्केट, कोटा रोड, अहिंसा सर्किल, बस स्टैंड, तीन बत्ती तिराहा, सर्किट हाउस, देवपुरा में स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है।

बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार जिला प्रभारी मंत्री के समक्ष रखें। सभी प्रबुद्धजनों ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाया जाएगा (The welcome of Lok Sabha Speaker will be made historic)। जगह-जगह तोरण द्वार, मंच और पुष्प वर्षा के माध्यम से बिरला का भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक को पूर्व विधायक अशोक डोगरा, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया पर क्यों छा रहे है स्पीकर ओम बिरला, क्या है इसकी वजह ?

बैठक के दौरान पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व सभापति महावीर मोदी, नूपुर मालव , सत्य प्रकाश मोजी नुवाल, अशोक जैन, मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन, पार्षद नवीन सिंह ,महावीर जैन दिलीप सिंह सहित महेश्वरी पंचायत संस्थान अध्यक्ष, जैन समाज, मीणा समाज, सैनी समाज, राठौर समाज, चावल संघ, आढतिया संघ, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, बिलोची समाज, सिंधी समाज, सर्व ब्राह्मण महासभा, राठौर समाज, बैरवा समाज, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी, संयुक्त व्यापार महासंघ, पेट्रोलियम संघ, रोटरी क्लब, भारतीय मजदूर संघ, नर्सेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। चावल उद्योग संघ के अध्यक्ष नीरज गोयल के नेतृत्व में चावल व्यापारियों ने जिला प्रभारी मंत्री का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता निर्मल मालव ने किया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post

अतिक्रमी की धमकी के बाद किसान की सदमे से मौत, SDM कार्यालय के बाहर शव के साथ दिया धरना समाप्त

हाथरस के सत्संग में मची भगदड़, 122 लोगो की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जांच के आदेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN