CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

फिलीपींस की मैरी ने बूंदी के मुकेश से हिंदू रिति-रिवाज से रचाया विवाह, फेसबुक पर हुआ था प्यार

2 वर्ष ago
in bundi, INDIA
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। बूंदी शहर देशी दुल्हे और विदेशी दुल्हन की अनोखी शादी (Unique marriage of local groom and foreign bride) की खूब चर्चा हो रही है। यहां फिलीपींस से आई एक युवती ने बूंदी के एक युवक से हिंदू रिति-रिवाज से शादी रचाई (A girl from Philippines got married to a young man from Bundi as per Hindu customs) है। शादी के लिए वह फिलीपींस से परिवार के साथ भारत आई और यहां आकर आपने फेसबुक फ्रेंड मुकेश शर्मा (Facebook friend Mukesh Sharma) की हो गई।

फेसबुक पर परवान चढ़ा था दोनो का प्यार
कहते हैं कि प्यार को सरहदों की सीमाओं की मोहताज़ नहीं होता, ना ही इन्हें किसी जंज़ीरो से बांधा जा सकता। इस बात को फिलीपींस की मैरी और बूंदी के मुकेश ने सिद्व कर दिखाया है। 14 साल पहले मैरी और मुकेश की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली। दोनों की राह में रोड़ा सिर्फ देश की सीमा थी, लेकिन इस मुश्किल सफर को दुल्हन मैरी ने आसानी से पार कर लिया। वह अपने प्यार को पाने के लिए फिलीपींस से भारत आई और हमेशा-हमेशा के लिए मुकेश की हो गई।

बतादें कि बूंदी निवासी मुकेश ऊंदलिया की डूंगरी में किराने की दुकान चलाता है, जबकि मैरी सऊदी अरब में एक कंपनी में काम करती है। मैरी का कहना है कि 14 साल पहले उसकी पहचान बूंदी के मुकेश शर्मा से फेसबुक पर हुई थी। पहले दोनों के बीच चैट के जरिए बात हुई फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया।

दोनों ने दूसरे के परिजनों से एक दूसरे को मिलवाया भी। मैरी टूरिस्ट वीजा पर पहले मुंबई आई। मुकेश उसे लेने के लिए मुंबई गया था। मुकेश जब मैरी को लेकर अपने घर आया तो वहां पहले से ही लोग ढोल-नगाड़े लेकर खड़े थे। लोगों ने मैरी और मुकेश का दिल से स्वागत किया। फिर शुरू हो गई शादी की तैयारी।

फिलीपींस की दुल्हन को देख कर मुकेश के परिजन और गांव वाले बेहद खुश थे। इस शादी के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को पुरा किया गया। परिजनों ने शुभ मुहूर्त देखकर दोनों की शादी करवा दी। खास बात रही कि पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी की सभी रस्में पूरी की गई। दूल्हे का एक दोस्त, दुल्हन का भाई बना और उसने मैरी का कन्यादान किया। शादी में बड़ी संख्या में आस-पास के लोग भी शरीक़ हुए।

यह भी पढ़े :  राजस्थान सोना उगलने वाला चौथा राज्य बनेगा, बांसवाड़ा में खनन के लिए हुई Gold खदान की निलामी

मैरी और मुकेश की शादी में हर तरफ आनंद और खुशी का माहौल था। मैरी भी अपनी शादी में खूब खुश दिखी। दुल्हन मैरी ने अपने परिजनों के साथ सड़क पर ढोल की थाप पर डांस किया। इसके बाद दूल्हे मुकेश शर्मा और विदेशी दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात फेरे लिए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post

टोंक सोफिया स्कूल ने निकाला विजयी जुलूस, छात्र-छात्राओं नृत्य कर मनाया जश्न

ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी करते थे बाइक, एक दर्जन मोटरसाइकिल के साथ पांच चोर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN