CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Allen कोटा में नीट-2025 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

2 वर्ष ago
in INDIA, KOTA
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

शिक्षा संबल योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को एलन में निःशुल्क कोचिंग आवास व भोजन भी मिलेगा

कोटा। निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए गठित एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से शिक्षा संबल योजना शुरू की गई है। इसके तहत उत्तर भारत के सरकारी विद्यालयों व विद्या भारती संस्थान के हिन्दी माध्यम के चयनित विद्यार्थियों को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट (Allen Career Institute) की ओर से एलन कोटा कैम्पस में निशुल्क कोचिंग (Free coaching at Allen Kota Campus) दी जाएगी। इसके साथ ही एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास द्वारा निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। यह परीक्षा 7 जुलाई को (Exam on 7th July) होगी। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। आवेदन ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन (Online Application) के लिए जानकारी www.allen.ac.in अथवा lnmpnyas.org से ली जा सकती है।

परमार्थ न्यास के ट्रस्टी डॉ.नवीन माहेश्वरी ने बताया कि एलन द्वारा कई माध्यमों से प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभिन्न स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता है। परन्तु कई छोटे गांव कस्बों के विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में आगे नहीं आ पाते हैं। ऐसे सरकारी विद्यालयों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को आगे लाने के उद्देश्य से ही शिक्षा संबल योजना शुरू की गई है, पहले वर्ष में 12वीं पास 126 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 81 छात्राएं एवं 45 छात्रों का चयन किया जाएगा।

चयन के लिए उन्हीं परिवारों के विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है। इसके लिए न्यास ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू किया गया है, जिसके तहत इन्हें एलन कोटा कैम्पस में निशुल्क नीट-2025 की तैयारी के लिए कोचिंग करवाई जाएगी। यह चयन एक वर्ष के लिए होगा। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में एलन कॅरियर इंस्टीट्युट के स्टडी सेंटर्स पर आवेदन फार्म उपलब्ध होंगे तथा वहां पूर्ण आवेदन भरकर परीक्षा के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को लेकर अच्छी खबर, CM भजनलाल 15 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन लाभार्थियों के खाते में करेंगे ट्रांसफर

डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास शिक्षा के उजियारे को घर-घर, गांव-ढ़ाणी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। इसके लिए आगामी 7 जुलाई को बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में स्थित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवश्यक पात्रता के तहत विद्यार्थी को 12वीं विज्ञान में औसत 50 प्रतिशत तथा फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बॉयलोजी में भी 50 प्रतिशत प्राप्तांक होना जरूरी है। प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पी प्रश्न का होगा, कुल 120 प्रश्न दिए जाएंगे, जो कि 12वीं विज्ञान परीक्षा पर ही आधारित होंगे। इनमें से 100 प्रश्न करने होंगे। भौतिक विज्ञान में 30 में से 25, केमिस्ट्री में 30 में से 25 तथा जीव विज्ञान में 60 में से कोई 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Major action against illegal mining in Kota: 3 tractor-trolleys seized, fine of over 82 thousand rupees
KOTA

कोटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना

फ़रवरी 14, 2026
Census 2027: The government will ask 33 questions; complete information will have to be provided, from houses to vehicles.
INDIA

जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

जनवरी 22, 2026
An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.
bundi

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

जनवरी 3, 2026
Next Post

UGC ने राजस्थान की 7 सरकारी, 7 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को किया डिफाल्टर घोषित, लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर कार्रवाई

स्पा सेंटर छापा, 3 युवक और 3 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, संचालक समेत 7 पर पीटा एक्ट में कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN