CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

मुझे आशीर्वाद देकर संसद भेजा तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपने कर्मों की किताब लेकर आऊंगा- गुंजल

3 वर्ष ago
in bundi, KOTA
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याक्षी प्रहलाद गुंजल (Congress Lok Sabha candidate Prahlad Gunjal) ने सोमवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के मोरुकला, जालिमपुरा, ऑवा, सावंतभादो, झालरी, कनवास, मामोर, श्यामपुरा, कुराडिया, कुंदनपुर, मण्डाप, मण्डिता सहित कई गांवों में किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए गुंजल ने कहा कि जिसे आपने दो बार सांसद बनाकर भेजा लेकिन वह सत्ता की ताकत पाकर समझे कि मैं बहुत ताकतवर हूं, देखिये मेरी ताकत का अंदाजा लगाइए उनके छोटे भाई भाषण करते हैं की ओम कहता है सिडडाउन मोदी तो मोदी बैठ जाता है। और बिरला जी अपनी ताकत बताते हैं कि देखिए मैं भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में आपके आशीर्वाद से इतना ताकतवर बन गया हूं कि अब हाडोती की राजनीति में जिसको भी भारतीय जनता पार्टी की राजनीति करनी होगी उसे मेरी व मेरे छोटे बड़े भाइयों की गणेश परिक्रमा करनी होगी, जो गणेश परिक्रमा नहीं करेगा वह घर बैठेगा।

गुंजल ने कहा कि बिरला जी व मेरे में एक अंतर है कि वह आशीर्वाद पाकर सत्ता के नशे में मद होकर समझते हैं कि जनता अंग्रेजों की जैसे जय जयकार करती थी वैसे ही हमारी कर रही है। वहीं जब जनता हमको प्यार करती है आशीर्वाद देती है तो हमें यह डर और भय सताने लगता है कि इस प्यार को कैसे बांधकर चलेंगे उन्होनें कहा की कार्यकर्ता की भावना का सम्मान करना मेरी प्राथमिकता पहले भी थी और अब भी है।

गुंजल ने कहा कि आपने जिसे दो बार आशीर्वाद देकर सांसद बनाया उसके पास 10 साल के कामों की एक भी उपलब्धि नहीं है उपलब्धि है तो सिर्फ और सिर्फ अपने व अपने परिवार का साम्राज्य बढ़ाने की। उन्होंने कहा जिन भाइयों को 5 साल आगे रखा वह उनके चेहरे पर चुनाव लड़कर दिखाए। अपने व अपने भाइयों के कालिख चढ़े चहरों को मोदी, मंदिर की आड़ में मत छुपाओ।

गुंजल ने कहा कि यदि आपने मुझे आशीर्वाद देकर संसद तक भेजा तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब मैं दोबारा आऊंगा तो अपने कर्मों की किताब लेकर आऊंगा। जनसंपर्क के दौरान गुंजल का ग्रामवासियों ने पूरे जोरशोर से स्वागत किया। गुंजल ने भी बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ युवा नेता नरेश मीणा, देहात अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, कुशल पाल सिंह, पूजा सिंह, पूर्व प्रधान ओम जी शर्मा, पूर्व प्रधान मन्ना लाल जी, सांगोद विधानसभा क्षैत्र के सरपंचों, पूर्व सरपंचों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल आज केशोरायपाटन क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे
बूंदी। कोटा- बूंदी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल मंगलवार को केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इस दौरान गुंजल के साथ केशोरायपाटन विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीएल प्रेमी, पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, कांग्रेस के युवा नेता नरेश मीणा भी साथ रहेंगे।

यह भी पढ़े : दो बार जनता का विश्वास तोड़ने वाला तीसरी बार वोट पाने का अधिकारी नहीं – गुंजल

गुंजल मंगलवार सुबह 8ः30 बजे गुडली से अपने जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। यहां से माधौराजपुरा, सुनगर, भीया, सारसला, बालोद, रोटेदा, आजंदा, घाट का बराना, देई खेड़ा, लबान, गुहाटा, माखिदा, बड़ाखेड़ा, बसवाड़ा, पापड़ी, सखावदा, उतराना, गेंडोली, फौलाई में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post

प्रतापगढ़ में खून की कालाबाजारी, निजी Blood Bank रुपये लेकर कर रहे सौदा, कलेक्टर से जांच की मांग

वैभव गहलोत के लिए आई बड़ी राहत की खबर, समर्थन के ऐलान से हुआ सीधा मुकाबला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN