CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दो बार जनता का विश्वास तोड़ने वाला तीसरी बार वोट पाने का अधिकारी नहीं – गुंजल

2 वर्ष ago
in bundi, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल (Congress candidate Prahlad Gunjal) ने रविवार को बूंदी विधानसभा क्षेत्र के कालपुरिया, गादेगाल, रामगंजबालाजी, माटूंदा, बम्बोरी, रायथल, अजेता, खटकड़, सिलोर, आमली, नमाना, बरुंधन, लक्ष्मीपुरा, डोरा सहित कई गांव में जनसंपर्क किया।

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए गुंजल ने कहा कि में हाड़ोती की राजनीति का कोई नया व्यक्ति नहीं हूं। बूंदी में वोट मांगने जरूर पहली बार आया हूं पर मैं गांव की, गरीब की, किसान की, जवान की आवाज बनकर पिछले 40 वर्षों से सड़कों पर चलता रहा हूं, लड़ता रहा हूं। मैने साधारण से साधारण आदमी को लोकतंत्र का भाग्य विधाता मानकर उस मकसद से अपना राजनीतिक जीवन जीने का प्रयास किया है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन है जनप्रतिनिधि उसका सेवक है जनता ही मालिक है, मुझे आशीर्वाद दें मैं आपको इस बात का वचन देता हूं। मैं बिरला जी की तरह आपके विश्वास की अनदेखी नहीं करूंगा।

गुंजल ने बिरला के 10 साल के कामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मैं 5 साल बाद दोबारा खाली पीली आशीर्वाद मांगने आऊंगा तो आप मुझसे मेरे 5 साल के कर्मों का हिसाब किताब तो मांगोगे। उन्होंने कहा कि पहली बार भरोसा, दूसरी बार में कर्मों की किताब अब बिरला जी तो तीसरी बार लड़ने आ रहे हैं मैं हाड़ोती के लोगों से केवल इतनी सी बात कहूंगा कि बिरला जी से कहो हमने पहली बार आपको आशीर्वाद दिया था भरोसा करके की आप दिल्ली में हाड़ोती की बात को ताकत देंगे लेकिन दस साल बाद भी हमारी आवाज़ तो ताकत में ना आई, लेकिन जो हमारे छोटे-छोटे सपने थे आपने दिल्ली की ताकतवर कुर्सी पर बैठने के बाद भी उनके साथ न्याय नहीं किया, इंसाफ नहीं किया, हमारे एक-एक सपने टूटे हैं।

बिरला जी लोकसभा के अध्यक्ष बने तो हाड़ोती के लोगों ने सपना देख लिया कि एक-एक खेत तक सिंचाई का पानी आएगा, किसानों ने सपना देख लिया कि मेरा वोट इतना ताकतवर हो गया कि अब पूरे 24 घंटे थ्री फेस की बिजली आएगी, नौजवान ने सपना देख लिया कि मेरे शहर में नए-नए उद्योग आएंगे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बिरला जी लोकसभा में ऊपर बैठते हैं प्रधानमंत्री जी नीचे बैठते हैं अब इतनी ताकत में आने के बाद भी डाक के तीन पात। हमारा विश्वास हारा, हमारा विश्वास थक गया, हमारा विश्वास टूट गया, अब जिस आदमी को दो-दो बार आशीर्वाद देने के बाद विश्वास को तोड़ा हो, विश्वास की अनदेखी की हो, तो मैं फैसला आप पर छोड़ रहा हूं क्या तीसरी बार वह आपका वोट पाने का हकदार है। आपका बेटा आपसे आशीर्वाद मांग रहा है मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद मुझे मिलेगा।

यह भी पढ़े : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी से राजपूत समाज आक्रोशित

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने गुंजल का जगह-जगह साफा पहनाकर, फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पुर्व पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, समृद्व शर्मा, पुर्व प्रधान भगवान नुवाल, पुर्व प्रधान मोहन गुर्जर, पुर्व उप प्रधान रघु शर्मा, पुर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तंबोली, शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, तालेड, ब्लोक अध्यक्ष प्रेम राठौर, जगरूप सिंह रंधावा, देवराज गोचर, बूंदी प्रधान और प्रधान प्रतिनिधी सत्यनारायण मीणा, सहित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post

शेड़स ऑफ इंड़िया पत्रिका के 9 वें अंक का हुआ भव्य विमोचन

ननद -भाभी से गैंगरेप ब्लैकमेलिंग और पुलिस मंत्री के रिश्तेदार बचाती रही!, झकझोर देगी रेप पीड़िता की आपबीती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN