CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

IPL 2024 RR vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार की हैट्रिक, राजस्थान ने लगातार चौथा मैच जीता

2 वर्ष ago
in INDIA, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जोस बटलर के शतक की बदौलत 5 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम कर लिया। राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने नाबाद 100 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की ओर से रीस टॉप्ली ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। IPL 2024 में RCB की ये लगातार तीसरी हार है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथा मैच जीता है और पॉइटंस टेबल में आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) को पहले ओवर में झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। पावरप्ले में राजस्थान ने एक विकेट खोकर 54 रन बनाए। इसके बाद संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। संजू सैमसन 42 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग ने 4 और ध्रुव जुरेल ने दो रन बनाए। जोस बटलर 58 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। हेटमायर ने नाबाद 10 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रीस टॉप्ली ने दो विकेट चटकाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 183 रन बनाए। विराट कोहली ने नाबाद 113 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। आरसीबी ने पावरप्ले में 53 रन बनाए। दोनों ने 13 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। फाफ डुप्लेसी 33 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर फ्लॉप रहे हैं। वह एक रन ही बना सके। डेब्यू मैच खेलने उतरे सौरव कुमार ने 6 गेंद में 9 रन बनाए। विराट कोहली 113 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने 72 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। कैमरन ग्रीन ने पांच रन बनाए। राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट लिए।

यह भी पढ़े:  IPL 2024 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई लंबी छलांग, लगातार दूसरी हार के बावजूद टॉप-4 में CSK, जानें सभी टीमों का हाल

प्लेइंग इलेवन-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
Next Post

IPL 2024 : खुलेआम RR Vs RCB मैच के टिकट की हुई कालाबाजारी! 1200 का टिकट 4 हजार रुपए तक बिका

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी से राजपूत समाज आक्रोशित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN