CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

नन्हे क्यूडोसियंस ने फिर रचा इतिहास, कुड़ोस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को मिले गोल्ड- सिल्वर मेडल

3 वर्ष ago
in bundi
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। हर साल होने वाली ओलंपियाड की अंतर्राष्ट्रीय सिल्वर जोन परीक्षा (International Silver Zone Exam of Olympiad) के द्वितीय राउंड में भी कुड़ोस इंटरनेशनल स्कूल (Kudos International School) के नन्हे-नन्हे छात्र अनेकों गोल्ड और सिल्वर मेडल (Gold And Silver Medal) से अंतर्राष्ट्रीय स्तर परीक्षा (International Baccalaureate Exam) में सर्वाेपरि रहे। कक्षा दो के छात्र आयुष वर्मा ने इंटरनेशनल रैंक वन के साथ बूंदी शहर और विद्यालय का नाम रोशन किया। आयुष ने इस प्रतियोगिता में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनमें क्रमशः गणित, विज्ञान, समाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, रीज़निंग, एप्टिट्यूड, समान्य ज्ञान एवं हिंदी विषय की परीक्षा हुई जिनमें बालकों ने लगभग सभी विषयों में विशेष उपलब्धि प्रमाण पत्र और गोल्ड़, सिल्वर व ब्रोंज पदक हासिल किए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विद्यालयों में अपने विद्यालय का नाम अंकित किया।

इसी के अंतर्गत विषय वार जो परिणामों में गणित विषय में कक्षा 1 से सर्वज्ञ पांडे, परमार्थ सिसोदिया ने गोल्ड मेडल, हर्षण जैन को सिल्वर मेडल व अयान आधिकारी को ब्रोंज मेडल मिला। कक्षा 2 से फानिश शर्मा, रिद्धिष कुंभज, दबीर ख़ान, कक्षा 3 से हृदयांश सिंह, आद्या गौतम, आनंद करवा कक्षा 4 से पूर्वी शर्मा, नविका शर्मा, अक्ष कालरा, कुणाल मीणा, दृष्टि शर्मा, आरवि जैन, निष्ठा शर्मा कक्षा 5 से कृपांशी नरूका रामांश उत्रेजा, पार्थ जाट, अद्विक शर्मा उज्जवल शर्मा, निष्ठा जोशी और कक्षा 7 में से हार्दिक सिंह और रुद्र प्रताप सिंह ने उपलब्धि प्रमाण पत्र प्राप्त किया। विज्ञान विषय में कक्षा 5 से रामांश उत्रेजा, और विराट शेखर ने राज्य में 18वां स्थान प्राप्त किया। जबकि लेवल 1 विज्ञान ओलंपियाड हर्षण जैन, भव्यम शर्मा, अयांश सिंह, सीमारप्रीट, जसदीप, मिष्ठी अरोड़ा ने विभिन्न पदक और उपलब्धि प्रमाण पत्र प्राप्त किये। हिंदी विषय में कक्षा द्वितीय के ऋद्धिश कुंभज ने स्वर्ण पदक शौर्य कुमार चोपदार ने रजत पदक और निश्चय शर्मा ने उपलब्धि प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

इसी क्रम में अंग्रेजी विषय में कक्षा प्रथम में हर्षन जैन, परमार्थ सिसोदिया कक्षा 2 के आयुष शर्मा कक्षा 5 से पार्थ जाट, कृपांशी नारुका और अद्विक ने पदक प्राप्त किये। सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में यशष्व गोयल, यशवी गोयल, आन्य जैन, तिलेश शर्मा, आराध्य शृंगी, गणेश मीना और रियांश गुगलिया ने पदक प्राप्त किए। रीजनिंग और एप्टीट्यूड में आयुष वर्मा और रुद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान में रामांश उतरेजा ने स्वर्ण पदक व शुभ्रंशु मीना ने उपलब्धि प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

नन्हे बच्चों के साथ ही हमारे लिटिल स्टार भी अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा में आगे रहकर अपने स्थान पर विभिन्न पदकों से सम्मानित हुए गणित विषय में कक्षा एलकेजी से प्रियान जिंदल, कक्षा एचकेजी से आयश अली, अदीरा शर्मा, शिवन्या जैन, यथार्थ सिंह शिहर, गरिमा मीण, हार्दिक बघेल, हमीक्षा बायर, जीवा जैन, नव्यांशी, ज्योतिरादित्य शिविका शर्मा, शिज़ा फातिमा, ग्रंथना हाड़ा सभी ने स्वर्ण पदक लेकर परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। जबकि काव्यांशी बदौलिया, भूमिका बुलचंदनी, मानवेन्द्र हाड़ा, जीवन राठौर ने रजत पदक प्राप्त किया। अंग्रेजी विषय में कक्षा एलकेजी से वामिका विशिष्ट, भूमिका बुलचंदानी ने स्वर्ण पदक व रुद्रांश सैनी ने रजत पदक प्राप्त किए।

यह भी पढ़े:  प्राइवेट स्कूलों के समान सरकारी विद्यालयों में भी हो बेहतरीन शैक्षणिक सुविधाएं – CM भजनलाल शर्मा

अंग्रेजी विषय में ही कक्षा एचकेजी से ज्योतिरादित्य, शिज़ा फातिमा ने स्वर्ण रजत रुद्रांश सेनी, जीवा जैन और शिविका शर्मा ने रजत पदक और सीद्र सिंह और नंदिनी सिंह कांस्य पदक लेकर उत्तीर्ण रहे। सामान्य विज्ञान परीक्षा में भूमिका बुलचंदनी, शिवान्य जैन, जीवा जैन, शिविका शर्मा और ग्रंथन हाड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। श्रेष्ठ परिणाम लाने पर निर्देशक रसिन्दरपाल जी ने एवं प्रिंसिपल डॉ. कुलजीत कौर ने अभिभवको, पत्रकारों एवं शाला परिवार के समक्ष गर्व से परिणाम की घोषणा की तथा सभी नन्हें बालकों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post

लोकसभा चुनाव 2024: हिण्डोली पुलिस ने नाकाबन्दी में दो कार्रवाही कर 8.50 लाख रुपये नगदी जप्त की

राजस्थान BJP मिशन 25 को तैयार, शाह आज जयपुर और सीकर में, PM मोदी कल आएगें, देखें- पुरा शड्यूल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN