CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

आरोपियों को पकड़ कर ला रही पुलिस की टीम पर हमला, दो मुल्जिमों को छुड़ा ले गए हमलावर, चार पुलिस कर्मी चौटिल

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। सदर थाना क्षेत्र में बीती रात को नंदपुरा गांव सेे चार माह पुराने मारपीट के एक मामले के दो आरोपियों को पकड़ कर ला रही तालेड़ा थाना पुलिस की टीम पर माटूंदा बड़ी नहर के पास करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर दोनों आरोपियों को छुड़ा कर ले गए। जिस निजी वाहन में आरोपियों पुलिस पकड़ कर ला रही थी उसे भी हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में पुलिस कर्मियों के चोटें आई है, जिनका इलाज कराया जा रहा है। इस पर सदर थाना पुलिस ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्ल्लोप निवासी उच्छब लाल मीणा व सुरेंद्र मीणा के रायथल थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव में होने की सूचना पर पुलिस इन्हें पकड़ने गई थी। दोनो मुलजिमों के विरुद्ध दिसंबर 2023 में मारपीट की धारा 326 व धारा 3 में मामला दर्ज हुआ था। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।

तालेड़ा थाने के एएसआई बृजराज सिंह, एएसआई हरिशचंद्र शर्मा, कांस्टेबल देशबंधु व विजय सिंह दोनों आरोपियों को निजी वाहन लेकर शुक्रवार रात को पकड़ने गए थे। यहां स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से पुलिस दोनो आरोपियों को पकड़ लिया। जिन्हें निजी वाहन में लेकर तालेड़ा थाने आ रहे थे। इस बीच रात्री पौने दस बजे करीब माटुंदा बड़ी नहर के पास लाठियों व पत्थर करीब एक दर्जन लोगों ने पुलिस के उस निजी वाहन पर हमला कर दिया एवं पुलिस कर्मियो पर भी लाठियां और पत्थरों से हमला कर दोनों आरोपियों को छुड़ा कर ले गए। आरोपियों ने पुलिस के प्राइवेट वाहन पर भी तोड़फोड़ की जिससे उसके कांच टूट गए। इस हमले में चारों पुलिस कर्मियों के चोटें आई है। घायल एएसआई हरीश शर्मा के चार टांके आए हैं। फिलहाल पुलिस कर्मियों का इलाज करवाया जा रहा है।

सदर थाना पुलिस ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर व मुल्जियों को छुड़ा कर ले जाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े : बड़ी कार्रवाई : 1.50 करोड़ का 653 KG डोडा पोस्त पकड़ा, सोयाबीन की आड़ में तस्करी करते दो गिरफ्तार

गौरतलब है कि तालेड़ा थाने में दिसंबर 2023 में बल्लोप निवासी उच्छब लाल मीणा व सुरेंद्र मीणा के विरुद्ध मारपीट की धारा 326 व धारा 3 में मामला दर्ज हुआ था। जिसकी जांच तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं। जिसमें दोनो की तलाश की जा रही थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post

कांग्रेस के गुंजल ने भरा नामांकन, डोटासरा और रंधावा सहित कई नेताओं ने बोला BJP पर हमला

Tonk : घर में घुसकर तोड़फोड़ व फायरिंग कर फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN