CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

लोग कितनी ही चर्चा करें कांग्रेस में मनभेद है, मतभेद है, लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कांग्रेस का परिवार मजबूत है – गुंजल

3 वर्ष ago
in bundi
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा- बूंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने के पाटन -इंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बूंदी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के पाटन ब्लॉक एवं इंद्रगढ़ ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनाव में पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल को रिकार्ड मतों से जीताने की अपील की। केशोरायपाटन के बालाजी मैरिज गार्डन में व इंदरगढ़ में चंद्र बिहारी धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए कोटा- बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल (Prahlad Gunjal, Congress candidate from Kota- Bundi Lok Sabha constituency) ने कहा कि मैं कांग्रेस परिवार में नया सदस्य हूं और मैं देख रहा हूं कांग्रेस पार्टी में मेरी एक नई सदस्यता का पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस रूप में मेरा स्वागत कर रहा है जैसे घर में नए आने वाले मेहमान का होता है और इससे मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि लोग कितनी ही चर्चा करें कांग्रेस में मनभेद है, मतभेद है। लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कांग्रेस का परिवार मजबूत होना चाहिए, इस विचार को पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जानता है। जिसे मैं पिछले 6 दिन से महसूस कर रहा हूं। प्रहलाद गुंजल ने कहा कि देश की संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी ने मुझे उम्मीदवार चयन कर आप लोगों के बीच में भेज दिया है आप लोग मुझे आशीर्वाद दो तो राष्ट्रीय मुद्दों व चंबल की आवाज देश की संसद में उठाऊंगा।

उन्होंने कहा कि मेरा जीवन विद्यार्थी काल से खुली किताब की तरह रहा है, आज तक आम आदमी की आवाज बनने का यह प्रयास मैंने किया है। इसके परिणाम स्वरूप कई बार आम आदमी की आवाज बनकर खड़े होने के कारण मुझे मेरी पार्टी में भी आंतरिक संघर्ष का सामना करना पड़ा और आज और भारतीय जनता पार्टी में 30 40 साल राजनीतिक जीवन बिताने के बाद यह दिया। हम जब राजनीति में आए थे तो मन में एक विचार था रीति नीति, सिद्धांत, समाज सेवा का संकल्प लेकर काम करेंगे। लेकिन जिस पार्टी में 30-35 40 साल निकाल दिए, वहां रीति नीति और सिद्धांत की बात राजनीतिक प्रचार के लिए प्रोप्गोडा के रूप में जनता के सामने रखती है। आज उस पार्टी में कनेक्शन बन गया, गिरोह बन गया। जिसने सारी पार्टी को कब्जा कर लिया। कोटा में गिरोह का मुखिया भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार ओम बिरला है।

बैठक को पुर्व मंत्री हिण्डोली विधायक अशोक चांदना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक केपाटन सीएल प्रेमी, बून्दी विधायक हरिमोहन शर्मा, जिलाप्रमुख चन्द्रावती कंवर, पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव आनन्दीलाल मीणा, जिला परिषद सदस्य अमृतलाल गुर्जर आदी ने संबोधित किया।

यह भी पढ़े: Bundi : नगर परिषद वार्ड 47 के कांग्रेस पार्षद टीकम जैन की जीत पर कोर्ट ने लगाई मुहर….

इस दौरान जिला कंाग्रेस उपाध्यक्ष चेतराम नागर, महामंत्री रामलाल गुर्जर, सचिव राजेन्द्र खीन्ची, पार्षद सन्जू पहाडिया, पार्षद उमेश मीणा, रामसिंह गुर्जर, सभापति कन्हैया कराड, पूर्व जिला प्रमुख बृजमोहन शर्मा मोइनुद्दीन, शंकर गोस्वामी, नगर पालिका कापरेन पूर्व उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, नगर पालिका केशोरायपाटन अध्यक्ष कन्हैयालाल कराड, पुर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, मोहन पहाड़िया, जगदीश शर्मा, बृजमोहन मालव, ब्लॉक अध्यक्ष चौथमल मीणा, अजीज खान, मुरली मीणा, प्रहलाद गुर्जर, सुखलाल मीना, कन्हैया लाल मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद मुखिया, मुश्ताक भाई, विष्णु कवि, पूर्व पार्षद जगदीश दाधीच, नगर सचिव रफीक मंसूरी, दिनेश लोहिया, युवा नेता केवल मीना, वीरभान नागर, गेंदीलाल सुमन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष आदीश जैन, पार्षद बद्री लाल नागर, अशोक बाई, पूर्व सरपंच भंवर गुर्जर, मुकेश सुमन, सद्दाम हुसैन, पूर्व पार्षद जितेंद्र मुखिया, ओमप्रकाश मुखिया आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व पार्षद जाफर शरीफ एवं प्रवक्ता पार्षद उमेश मीणा ने किया। इस दोरान बडी संख्या मंे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post

नए जमाने का ये 5 स्मार्ट फीचर वाला AC, कमरे को बना देगा शिमला, बिजली बिल भी आएगा कम

उदयपुर में ACB ने SHO और कांस्टेबल के नाम पर 80 हजार रुपए रिश्वत लेते दलाल को किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN