CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

शराब के नशे में उधार गुटका लेने की बात पर दो पक्षों के बीच चली लाठियां, तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात

2 वर्ष ago
in bundi
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के दबलाना थाना इलाके के रानीपुरा में सोमवार को शराब के नशे में उधार गुटका (Borrowed gutka under the influence of alcohol) लेने की बात पर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट (Fighting with sticks between two parties) के मामले ने तुल पकड़ लिया। झगड़े की सूचना मिलने पर दबलाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की समझाइश की। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया है। वहीं, एक पक्ष ने दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने, दूसरे पक्ष ने मारपीट करने मामला दर्ज कराया है।

दबलाना एसएचओ मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि घटना दबलाना थाना क्षेत्र के रानीपुरा की है। जहां धुलंडी के दिन दो पक्षों के बीच पहले उधार गुटका लेने के मामले हुए विवाद के चलते झगडा हो गया। दुकानदार का आरोप है कि दो युवकों ने नशे मे दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान तितर-बितर कर दिया। दोनो पक्षों के बीच विवाद इतना बढा कि बाद में दूसरे पक्ष ने दोनों युवकों के साथ लाठियों से जमकर मारपीट की। इसका एक विडियो भी सामने आया है। मारपीट के शिकार हुए पक्ष की तरफ से भी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले पक्ष के चार लोगों को शान्ति भंग करने के आरोप मे गिरफ्तार किया है।

रानीपुरा निवासी इमामुद्दीन ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका भतीजा हकीम व सद्दाम हुसैन किराने की दुकान लगाते है। धुलंडी के दिन नशे की हालत में माताजी का झोंपड़ा निवासी विनोद और वकील सहित अन्य युवक दुकान पर आए और हकीम व सद्दाम के साथ मारपीट करने लगे। इन लोगो ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान दुकान में रखे 35 हजार रुपए नकद और हकीम की एक चांदी की चेन नहीं मिली।

यह भी पढ़े: झालावाड़ में दो सगे भाइयों समेत 5 की डंपर से कुचल कर हत्या, थाने में रिपोर्ट देने जा रहे थे उससे पहले कर दिया कांड

घटना के बाद थोड़ा तनाव हो गया था। तब पुलिस ने समझाईश कर स्थिति को कंट्रोल कर लिया था। मंगलवार को तनाव के चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि विवाद आगे न बढ़े। वही, अधिकारी पूरे माहौल पर नजरें जमाए हुए है। मारपीट के शिकार हुए एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले अनुसंधान जारी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post

खाली प्लाट में मिला तीन दिन पुराना युवक का सड़ा गला शव, होली मनाने गांव आया था

कार की टक्कर दो जनों की मौत, नदी में युवक का शव मिला, दोस्तों के संग नहाने गये युवक की डूबने से मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN