CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

झालावाड़ में दो सगे भाइयों समेत 5 की डंपर से कुचल कर हत्या, थाने में रिपोर्ट देने जा रहे थे उससे पहले कर दिया कांड

2 वर्ष ago
in CRIME, jhalawar
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के झालावाड़ जिले में आपसी रंजिश में 5 लोगों को डंपर से कुचल दिया (Due to personal rivalry, 5 people were crushed by a dumper) है। हादसे में दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत (Five people including two real brothers died) हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। यह घटना पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव की है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पगारिया थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद हुई दर्दनाक घटना ने बड़ा रूप ले लिया। आपसी रंजिश के बाद पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन भी कर लिया है। जबकि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए है। फिलहाल पुलिस डिटेन किए गए आरोपी से पुछताछ कर उसके साथी की तलाश में जुटी है।

आरोपियों को पक़ड़ने के लिएर पुलिस की दो टीमें एमपी भेजी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पगारिया थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा और डीएसपी प्रेम चौधरी मौके पर पहुंचे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए मिश्रौली, पगारिया, भवानीमंडी सहित अन्य थानों का पुलिस जाप्ता भी गांव में एहतियातन तैनात किया गया है। घटना को लेकर एसपी ऋचा तोमर (SP Richa Tomar) पूरे मामले की गहन मॉनीटरिंग कर रही है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में कड़ी नाकेबंदी की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई है।

भवानीमंडी डीएसपी प्रेम चौधरी ने बताया कि देर रात पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसमें से एक पक्ष के पांच लोग जिनमें दो सगे भाई भी बताए जा रहे है। उनकी डंपर से कुचल हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के बाद पांचों लोग पगारिया थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने इन पर डंपर चढ़ा दिया। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े: हाईवे किनारे खड़ी कार देख लोगों ने पास जाकर खोला गेट, देखते ही उड़ गए होश, अंदर प्रेमी और प्रेमिका…

आरोपियों के राज्य के सीमावर्ती इलाके के बाहर भागने का इनपुट मिला है। जिसके बाद राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश राज्य में भी पुलिस की कई टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पांचों मृतक के शव आवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए थे। घटना के आरोपियों की तलाश में पगारिया, डग, मिश्रोली के साथ एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा सहित पुलिस की टीम जुट गई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post

IPL 2024, RR vs LSG : संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स पर दिलाई धांसू जीत

सुनील शर्मा का जयपुर शहर से चुनाव नहीं लड़ने का बड़ा फैसला, कांग्रेस ने खाचरियावास को बनाया प्रत्याशी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN