CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

प्रहलाद गुंजल सहित कोटा-बूंदी के कई BJP नेता आज Congress में होगें शामिल, चर्चाओं पर लगेगी मोहर

2 वर्ष ago
in KOTA, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। राजस्थान के कोटा उत्तर से बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के करीबी, गहलोत और धारीवाल पर गंभीर आरोप लगाने वाले प्रहलाद गुंजल कोटा-बूंदी संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार (Prahlad Gunjal Congress candidate from Kota-Bundi parliamentary seat) हो सकते है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी कोटा-बूंदी सीट से ओम बिरला को एक बार फिर चुनावी रण में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने अब तक सभी अपने उम्मीदवार के नाम ऐलान नहीं किया हैं। इस बीच दोनों पार्टियों में दल बदल का खेल भी जारी है। कांग्रेस खेमे से अब तक तो सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। हालांकि, बीजेपी से भी कुछ बड़े दिग्गज कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब एक और नाम सामने आया है, जिससे बीजेपी को झटका लग सकता है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी नेता प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा पुरी तरह जोर पकड़ रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार कई बातें कहीं जा रही है। जिसमें यह भी कहा जा रहा है कि प्रहलाद गुंजल की कांग्रेस से पूरी बात हो गई है। अब वह जल्द ही पार्टी ज्वाइन कर सकते है। आज बुधवार को कांग्रेस सीईसी की बैठक होगी उसमें प्रत्याशी चयन को लेकर निर्णय करेगी और उसके बाद गुंजल के नाम की घोषणा हो सकती है।

याचना नहीं अब रण होगा ।
संघर्ष महाभीषण होगा ।
जीवन-जय या कि मरण होगा ।
भाई पर भाई टूटेंगे ।
विष-बाण बूँद-से छूटेंगे ।
वायस-श्रृगाल सुख लूटेंगे ।
सौभाग्य मनुज के फूटेंगे।
आखिर तू भूशायी होगा ।
हिंसा का पर, दायी होगा।
अंत यही अब तेरा होगा ।
संघर्ष महाभीषण होगा ।।#PrahladGunjal

— Prahlad Gunjal (@PrahladGunjal) March 19, 2024

गुंजल ने दिए भाजपा छोड़ने के संकेत- सोशल मीडिया पर लिखा- याचना नहीं, अब रण होगा
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में जाने की चर्चाओं के बीच मंगलवार शाम गुंजल ने अपने X अकाउंट पर प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता को कोट कर लिखा- “याचना नहीं अब रण होगा।“ गुंजल की इस पोस्ट को भी उनके भाजपा छोड़ने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच गुंजल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में हुए परिवर्तन से इन खबरों को हवा मिली है। गूंजल ने अपने बायो से “मोदी परिवार” हटाया और जोड़ा – “संघर्ष महाभीषण होगा”।

वसुंधरा के करीबियो शामिल है प्रहलाद गुंजल
प्रहलाद गुंजल को वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है। हालांकि, वह विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट न मिलने से काफी नाराज हैं। बताया जाता है कि प्रहलाद गुंजल कोटा विधानसभा से टिकट लेने के लिए अपने धुरविरोधी ओम बिरला तक से मुलाकात की थी। क्योंकि कोटा से सारी चीजें फाइनल ओम बिरला के जरिए ही होती है। वहीं, उन्हें कोटा उत्तर से टिकट दिया गया लेकिन वह हार गए। वहीं, उन्होंने टोंक से टिकट की मांग की थी, लेकिन लगता है बीजेपी ने उन पर विश्वास नहीं जताया है।

कोटा से हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी
चर्चा है कि प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस कोटा से टिकट देने के लिए तैयार हो गई है, माना जा रहा है कि कांग्रेस को भी इसमें फायदा नजर आ रहा है। क्योंकि, कोटा लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ओम बिरला हैं, यानी दो धुर विरोधी की टक्कर होगी जबकि बीजेपी से आने के बाद प्रहलाद गुंजल को कुछ सपोर्ट उनके सपोर्ट्स का होगा और कांग्रेस के सपोर्ट से जीत तय हो सकती है। हालांकि, प्रहलाद गुंजल का कांग्रेस में विरोध भी हो सकता है, ऐसे में राह आसान नहीं होगी।

प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में आने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि प्रहलाद गुंजल का कांग्रेस में विरोध हो सकता है। क्योंकि प्रहलाद गुंजल वही बीजेपी नेता है जो चंबल रिवर फ्रंट के खिलाफ एनजीटी को शिकायत की थी, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। वहीं, मामला इतना बढ़ गया था कि तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत चंबल रिवर फ्रंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का दौरा रद्द करना पड़ा था। वहीं, गुंजल ने सरकार पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। चंबल रिवर फ्रंट मामले की जांच अब भी चल रही है। जिसमें 1500 करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़े: दिल्ली में आज कांग्रेस CWC और CEC की बड़ी बैठकें, शाम तक घोषित हो सकते हैं प्रत्याशी!

प्रहलाद गुंजल अगर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो कोटा की सियासत में नया मोड़ देखने को मिलेगा। वहीं, प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस में शामिल करने के लिए पार्टी को भी काफी समझौते करने होंगे। दूसरी ओर बीजेपी में ओम बिरला के लिए परेशानी बढ़ेगी। जबकि वसुंधरा राजे के कुनबे से एक और बड़ा नेता कम हो जाएगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post

पहले चरण के लिए नामांकन आज से, 30 मार्च तक नाम वापसी, 19 अप्रेल को होगी वोटिंग

IPL 2024: रोमांच की शुरुआत 22 से, पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN