CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

स‍िनेमाहाल मे हंगामे का जिम्मेदार कौन? मैनेजमेंट या फैन्स, “फिल्म तो तरीके से देखने दो यार”

2 वर्ष ago
in News
0
Who is responsible for the uproar in the cinema hall? Management or fans, "Let the film be watched the right way, man"
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान (Bollywood superstar Salman Khan and Shahrukh Khan)की फिल्मे जब भी रिलीज होती है तभी थियेटर्स मे फैंस का उत्साह चरम पर होता है। इस उत्साह मे कुछ फैंस कई बार होश खो बैठते है। टाइगर-3 की रिलीज के बाद मालेगांव के थिएटर मेे यह पहली बार नही जब फैंस की दीवानगी इस हद तक पहुंची है। इससे पहले भी कई ऐसे वाक्य हुए हैं, जहा फैंस लिमिट क्रॉस करते नजर आए है। इससे थिएटर हॉल के सुरक्षित होने पर सवाल उठने लगे हैं। हद ही हो गई टाइगर 3 (Tiger)जब मालेगांव के थिएटर मे पटाखे छोड़े जा रहे थे तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। थिएटर मे आग लग जाती तो दर्शको की जान का नुकसान हो सकता था। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे टाइगर 3 देखने की होड़ मे लाइन मे लगे फैंस धक्का-मुक्की कर रहे है। ऐसी धक्का-मुक्की किसी को भी चोटिल कर सकती है। गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा घटना का जिक्र करते हुए बताते हैं, उनकी फिल्म की रिलीज के दौरान कई थिएटरो मे कांच की बोतल फेंककर मारी गई है। साउथ के ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला बताते है।

फैंस की दीवानगी मे साउथ के फैंस कुछ कम नहीं है। जब ऑडियंस ने अपने फेवरेट थलाइवा को देखने के चक्कर मे थिएटर की स्क्रीन पर स्क्रैच कर दिया। इसके अलावा डांस करते वक्त उनका उत्साह इतना बढ़ जाता कि वो जिस कुर्सी पर बैठकर फिल्म देखते है। उसे कई बार तोड़ डालते है। गाना बजते ही पॉपकॉर्न (Popcorn)उड़ा-उड़ाकर थिएटर को गंदा करना आम बात होती है। कई थिएटर्स मे आज पैसे फेंकने का चलन बरकरार है। पान-गुटखा, सिगरेट जैसी चीजो को दर्शक छिपाकर थिएटर के अंदर ले जाते है। सिल्वर स्क्रीन को देखते हुए धुएं का छल्ला बनाकर अपना टशन जाहिर करते है। सिनेमा स्टूडेंट राहुल हमेशा फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने मे यकीन रखते है। फिल्म को इंजॉय करते वक्त राहुल इस बात से गुस्सा हो जाते हैं, जब उनके आस-पास के लोग हूटिंग करते है।

अपने एक्सपीरियंस पर राहुल कहते हैं, सवाल यह उठता है कि क्या थिएटर हॉल मे नारेबाजी करना और चिल्ला चिल्लाकर हूटिंग करना हुड़दंग की कैटिगरी मे नहीं आता हैघ् कई सिनेमाप्रेमी हैं, जिन्हे फिल्म देखते वक्त किसी तरह की डिस्टर्बेंस पसंद नहीं है ऐसे मे थिएटर मे बिना वजह गूंजने वाले नारे इसकी कम्यूनिटी व्यूविंग वाले मजे को भंग करते हैं. कुछ सीन्स पर हूटिंग या क्लैपिंग सही लगती है, लेकिन सीट से उठकर हर गाने पर नाचने लगना, अपने फेवरेट एक्टर का नाम चीख-चीखकर पुकारना कहां से सही है.श् बता दें, पिछले साल रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स के रिलीज के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए थे, जहां थिएटर में लगातार धार्मिक नारे गूंज रहे थे, जिस वजह से कई ऑडियंस को फिल्म के डायलॉग्स (dialogues)तक सुनाई नहीं दे रहे थे

क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श यह सवाल उठाते हुए कहते हैं, श्पिछले कुछ समय में जितनी भी तोड़-फोड़ या प्रॉपर्टी डैमेजिंग वाली घटनाएं रही हैं, ज्यादातर सिंगल थिएटर्स की रही हैं. खासकर साउथ के सिंगल थिएटर जाकर आप देखें, तो उनका हाल बद से बदतर होता जा रहा है. हद तो यह है कि यहां प्रॉपर लेवल पर चेकिंग नहीं होने के कारण दर्शकों का मन बढ़ा होता है. मालेगांव में फायरक्रैकर की घटना अभी लाइमलाइट में आई है, लेकिन यहां के दर्शकों का कहना है कि यहां अक्सर थिएटरों में इस तरह के कारनामे होते हैं. थिएटर के अंदर बिखरे पॉपकॉर्न, टूटी सीट्स इस बात की गवाही देती हैं कि यहां दर्शकों की मनमानी की सुध लेने वाला कोई नहीं है


सिंगल थिएटर में लगातार होते इस तरह के हादसे इनकी सिक्यॉरिटी पर सवाल खड़े करते हैं. रुपबनी सिनेमा के सीईओ विशेक चौहान कहते हैं, श्क्राउड उतनी ही लिबर्टी लेती है, जितना मैनेजमेंट वाले लेने देते हैं. सिंगल थिएटर में अक्सर यह होता है कि किसी बड़ी फिल्म के दौरान मौजूद क्राउड राउडी हो जाती है. कई बार मारपीट करने लगती है। हद तो तब हो जाती है कि जब दर्शक अपने अंडरवियर के अंदर लाइटर, सिगरेट जैसी चीजों को लेकर प्रवेश कर जाते है। मैं सिंगल थिएटर ओनर होने के नाते कई बार झेलता रहा हूं, पर मैनेजमेंट टाइट करने के बाद से मेरे थिएटर मे यह एक्ंसीडेंट कम हुए है। बात यहां सिंगल या मल्टीप्लेक्स की है नही यहां सारा खेल मैनेजमेंट के रवैये का होता है। मालेगांव मे हुई घटना यह जाहिर करती है मैनेजमेंट को बस पैसे कमाने से मतलब है वो अपनी थिएटर मे होने वाली चीजो को लेकर पूरी तरह से लापरवाह है। ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर इसके लिए एक्टर्स को भी जिम्मेदार मानते है। गिरीश कहते है कि बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्म की रिलीज के बाद कई बार थिएटर से वायरल वीडियो को शेयर करते रहते है।

पठान रिलीज के दौरान शाहरुख खान ने थिएटर के अंदर डांस करने वाले दर्शको के वीडियो शेयर करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया था। ऐसे मे फैंस भी अपने फेवरेट एक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने के मकसद से इस तरह की हरकतें कर गुजरते हैं. भीड़ से अलग दिखने की चाह मे कई बार उनके हाथो कुछ ऐसा हो जाता है जिसका खामियाजा उनके साथ बैठे दर्शको तक को भुगतना पड़ता है।

Related Posts

On the wedding night, the bride threatened the groom in such a way that she said- don't touch me, I am someone else's property
INDIA

सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी ऐसी धमकी, कहा- मुझे छूना मत, मैं किसी और की अमानत हूं

अप्रैल 5, 2025
IND vs NZ CT 2025 Final Highlights: India beat New Zealand to win the Champions Trophy for the third time
INDIA

IND vs NZ CT 2025 Final Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

मार्च 9, 2025
IND vs AUS Match Highlights: India beats Australia in semi-finals, Kohli and Shami shine, Team India one step away from Champions Trophy
INDIA

IND vs AUS Match Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में धोया, कोहली और शमी का जलवा, टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी से एक कदम दूर

मार्च 4, 2025
Next Post
Snake venom was extracted in a warehouse built in Faridabad, Rahul revealed many secrets in the Elvish case.

फरीदाबाद मे बने गोदाम मे निकाला जाता था सांपों का जहर, एल्विश केस मे राहुल ने खोले कई राज

Know what answer Pat Cummins gave regarding the pitch of the final match, we are also here"........

फाइनल मैच की पिच को लेकर जाने पैट कमिंस ने क्या दिया जवाब, हम भी यहा"........

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN