CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

वांटेड हिस्ट्रीशीटर ने कोटा पुलिस पर की फायरिंग, खुद की गोली से हुआ घायल, दो साथियों संग पकड़ा

1 वर्ष ago
in CRIME, KOTA
0
Wanted history-sheeter fired on Kota police, got injured by his own bullet, caught with three associates
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। बूंदी जिले में एक वांछित अपराधी को पकड़ने गई कोटा सिटी पुलिस की टीम पर फायरिंग (Firing on Kota City Police team) का मामला सामने आया है। घटना में पुलिस टीम के सदस्यों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर अमन लाला को अपनी ही बंदूक से गोली लग गई (History-sheeter Aman Lala, who fired, got shot with his own gun), जिससे वह घायल हो गया। घायल होने पर उसे बूंदी के केशोरायपाटन अस्पताल और फिर कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में रैफर किया गया। इस मामले में रायथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और तीन बदमाशों को हिरासत में (Three miscreants detained) लिया गया है।

पुलिस टीम पर हमला और गिरफ्तारी

कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी अमन उर्फ लाला बूंदी की खटखट की तरफ आ रहा है। पुलिस की 6 सदस्यी स्पेशल टीम, जिसका नेतृत्व अजय चाहर कर रहे थे, खटखट तिराहे के पास पहुंची। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर अमन लाला, समीर उर्फ पल्सर और अभिषेक मीणा देखे गए। पुलिस उनके पीछे लग गई, खुद को घिरता देख अमन लाला ने पिस्टल निकाल ली और साथी ने देशी कट्टा दिखाकर पुलिस को धमकी दी कि पीछा बंद करें वरना गोली मार देंगे। आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। बाइक गड्ढे में गिरने से अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और आरोपी बाइक छोड़कर पास के खेतों में भाग गए (The accused left the bike and ran away to the nearby fields)।

पुलिस के मुताबिक, खटकड़ रोड के पास जखाना गांव में आरोपियों की बाइक तेज गति में असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस को देख आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग की। लगातार गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आखिरकार अमन लाला और उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया।

डीएसपी आशीष भार्गव ने बताया कि जखाना गांव के पास आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद तीनों बदमाश भागकर एक स्कूल की दीवार के पीछे छिप गए। पुलिस ने भी पैदल पीछा किया। बदमाशों ने उन पर दो-तीन राउंड फायर किए, जिसमें पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित रखा। इसी दौरान अमन लाला पिस्टल लोड कर रहा था, जब गलती से उसके पैर में गोली लग गई (Aman Lala was loading a pistol when he was accidentally shot in the leg)।

नांता के वांछित अपराधी ने काटी लंबी फरारी

पुलिस ने अमन लाला और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया और घायल लाला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, अमन लाला और अभिषेक मीणा, नांता के मोहनलाल सुखाड़िया कॉलोनी के निवासी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। अपहरण व फिरौती के गंभीर मामलों में भी वांछित था।

यह भी पढ़े : जयपुर, जोधपुर, और कोटा का बदलेगा नगर निगम मैप, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला!

रायथल थानाधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अमन लाला ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। इस दौरान उसकी पिस्टल अटक गई, और दोबारा लोड करते समय गलती से उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में रायथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Major action against illegal mining in Kota: 3 tractor-trolleys seized, fine of over 82 thousand rupees
KOTA

कोटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना

फ़रवरी 14, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
Next Post
Municipal corporation map of Jaipur, Jodhpur and Kota will change, a big decision may be taken soon!

जयपुर, जोधपुर, और कोटा का बदलेगा नगर निगम मैप, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला!

Firing at Congress leader's house in Bhilwara, bullet hit on the roof, case of land dispute

भीलवाड़ा में कांग्रेस नेत्री के घर पर फायरिंग, छत पर लगी गोली, जमीनी विवाद का मामला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN