CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

अनोखी परंपरा: राजस्थान में एक गांव ऐसा भी जहां शादी से पहले होती है प्राइवेट पार्ट की पूजा..

2 वर्ष ago
in pali
0
Unique tradition: There is a village in Rajasthan where private parts are worshiped before marriage.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

पाली। देश में अलग-अलग परंपराएं वर्षो से चली आ रही हैं। इन्ही परंपराओं में राजस्थान के पाली में भी अनोखी शादी (unique wedding) का रिवाज है। इस शादी के जरिए नई पीढ़ी को सेक्स एजुकेशन के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही परंपरा के अनुसार स्थानीय देवता और देवी की शादी कराई जाती है। इस दौरान कई रीति रिवाज का पालन किया जाता है। शादी में खूब धूम-धड़ाका होता है। महिलाएं और युवा जमकर नाचते-गाते हैं। इस दौरान वर-वधू के प्राइवेट पार्ट की पूजा कर संतान प्राप्ति और वैवाहिक की समृद्धि की मनोकामना करते हैं। यह पूरा आयोजन पाली से 25 किमी. दूर बूसी कस्बे में होता है।

दरअसल, इस कस्बे में मौजीराम जी और मौजनी देवी का एक प्राचीन मंदिर है। इस इलाके में यह मान्यता है कि मौजीराम भगवान शिव के और मौजनी मां पार्वती की अवतार हैं। धुलंडी पर दोनों की शादी कराई जाती है लेकिन इसकी तैयारी कस्बे में महिने पहले से शुरू हो जाती है। अनोखी शादी में शामिल होने के लिए हजारों लोग बाहर से आते हैं। आम शादियों के जैसे कार्ड भी छपता है, इसे कस्बे के हर घर में बांटे जाते हैं। परंपरा के अनुसार गांव के बड़े-बुजुर्गों को पीले चावल दिए जाते है।

गांव के लोगों को है भरोसा
मौजीराम और मौजनी देवी पर गांव के लोगों को काफी भरोसा है। जिस कपल के बच्चे नहीं होते हैं, वह दोनों की पूजा करते है। मौजीराम और मौजनी देवी की शादी अगर धूमधाम से होती है तो कस्बे में सुख समृद्धि कायम रहती है। शादी के दौरान हिंदू रीति-रिवाज के सभी रस्म को निभाया जाता है। गांव के लोगों का मानना है कि यह गांव की संस्कृति है। यह शादी मौज-मस्ती के लिए नहीं होती है बल्कि सेक्स एजुकेशन (sex education) के बारे में भी जानकारी देने के लिए की जाती है।

मौजीराम के मंदिर पर लोगों की भारी भीड़ जुटती है। इस दौरान उनकी प्रतिमा का श्रृंगार किया जाता है। साथ ही मौजीराम के प्राइवेट पार्ट को भी सजाया जाता है। वहीं, जैन मोहल्ले स्थित मौजनी देवी की मंदिर में भी ऐसी ही तैयारी होती है। मौजीराम की सजावट के बाद उनकी बिंदौली निकाली जाती है। बिंदौली के दौरान महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे को गाली देते हैं। ये सब कुछ होते बिंदौली सुनारों के वास में जाकर रूकती है। यहां उन्हें सोने-चांदी के आभूषण पहनाए जाते है। फिर गांव के रावले पर इन्हें ले जाया जाता है। रावले पर गांव के लोगों को मौजीराम की कथा सुनाई जाती है। इसके बाद बिंदौली मौजनी देवी मंदिर में पहुंचती हैं। सारी रस्में पूरी होने के बाद दोनों के सात फेरे होते हैं। फेरों के बाद सुहागरात पर दोनों का मिलन करवाया जाता है। फिर महाप्रसाद का वितरण होता है और बारात वापस लौट जाती है। मान्यता है कि यहां मौजीराम और मौजनी सुहागरात के बाद बिछड़ जाते हैं।

यह भी पढ़े:  मां ने दूसरी शादी की तो जवान बेटे ने दी खौफनाक सजा, महिला और उसके आशिक की जंगल में मिली लाश

प्राइवेट पार्ट की पूजा
इस शादी में वर-वधू के प्राइवेट पार्ट की पूजा (private part worship) भी की जाती है। पूजा कर लोग संतान प्राप्ति की मांग करते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में समृद्धि की कामना करते हैं। बीच में इस परंपरा को अश्लील होने की वजह से बंद कर दिया गया था। मगर गांव में कुछ अनिष्ट हो गया है। इसके बाद फिर से शुरू हो गई है। गांव के लोगों का मानना है, इस शादी में गीतों को जरिए सेक्स एजुकेशन की शिक्षा दी जाती है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Workers asked Vasundhara Raje, madam become CM again, got this reply
pali

वसुंधरा राजे से बोले कार्यकर्ता, मेडम फिर से CM बन जाईये, मिला ये जवाब

फ़रवरी 4, 2025
Gold loan takers should be careful! Fraud of Rs 1.25 crore in Pali, don't be fooled
CRIME

गोल्ड लोन लेने वाले रहें सावधान! पाली में 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी,कहीं आपको न लग जाए चपत

जनवरी 11, 2025
Car of former Rajasthan CM Vasundhara Raje's convoy overturns, three policemen injured
JAIPUR

राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, तीन पुलिसकर्मी घायल

दिसम्बर 22, 2024
Next Post
Under Bharat Bandh, there will be no education in schools and colleges tomorrow in many districts of Rajasthan, liquor vends will also not open.

भारत बंद के तहत राजस्थान के कई जिलों में कल स्कूल-कॉलेजों में नहीं होगी पढ़ाई, शराब ठेके भी नहीं खुलेगे

In Rajasthan, a 40 year old man was first gang raped, beaten and then murdered.

राजस्थान में 40 साल के पुरुष के साथ पहले सामूहिक कुकर्म, मारपीट और फिर हत्या

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN