CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान और गुजरात में पकड़ी अत्याधुनिक ड्रग्स लैब, करीब 300 करोड़ की मेफेड्रोन ड्रग बरामद

2 वर्ष ago
in CRIME, POLITICS
0
State-of-the-art drugs lab caught in Rajasthan and Gujarat, Mephedrone drug worth about Rs 300 crore recovered
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गांधीनगर और पड़ोसी राज्य राजस्थान में एक साथ चार जगहों पर संयुक्त रूप से छापा मारा और करीब 300 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ (मेफेड्रोन) के साथ 13 लोगों को पकड़ा है। यह छापे शुक्रवार को मारे गए थे, जिनकी जानकारी शनिवार को दी गई। इस दौरान दोनों राज्यों में 3 अति आधुनिक मेफेड्रोन मैन्युफैक्चरिंग लैब्स भी मिलीं।

इन छापों को लेकर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए एटीएस ने बताया कि, एनानी और राजपुरोहित के साथ-साथ उनके सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिसके बाद राजस्थान में सिरोही और जोधपुर के अलावा गांधीनगर के पिपलाज गांव और अमरेली जिले के भक्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाइयों पर छापे मारे गए। छापे के दौरान एटीएस ने 22.028 किलोग्राम मेफेड्रोन और 124 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन बरामद किया।

एटीएस की विज्ञप्ति के मुताबिक छापों के दौरान राजपुरोहित को गांधीनगर से पकड़ा गया, वहीं एनानी को सिरोही से पकड़ा गया। एनानी इससे पहले भी इस मामले में 7 साल जेल में रहकर आ चुका है। राजस्थान में एक औद्योगिक इकाई में मेफेड्रोन के उत्पादन में शामिल रहने के आरोप में साल 2015 में उसे क्त्प् ने पकड़ा था। इसके बाद वह 7 साल जेल में रहा था।

विज्ञप्ति में बताया गया कि सभी आरोपी आपस में जुड़े हुए हैं और वलसाड जिले के वापी औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी से कच्चा माल खरीद रहे थे। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर ही है कि वे कब से इस ड्रग का उत्पादन कर रहे हैं, उन्होंने इसे किस-किस को बेचा है और इस पूरे ड्रग कार्टेल का हिस्सा कौन था।

उधर, NCB ने एक बयान में कहा, ATS गुजरात पुलिस को एक गोपनीय स्रोत से गुजरात और राजस्थान से संचालित गुप्त मेफेड्रोन मैन्युफैक्चरिंग लैब्स के बारे में जानकारी मिली थी। इन प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ करने के लिए, एटीएस गुजरात पुलिस और एनसीबी हेडक्वार्टर्स ऑपरेशन इकाई की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था।

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने तालाब गांव मे जाँच कर जुटाए साक्ष्य, बजरी माफियाओं से गठजोड़ का मामला

एटीएस के मुताबिक इन छापों के दौरान तीन अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से कुल 149 किलोग्राम मेफेड्रोन (पाउडर व तरल रूप में), 50 किलोग्राम इफेड्रिन और 200 लीटर एसीटोन जब्त हुआ है, जिनकी अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपए है। एजेंसी ने इसे इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि जांच चल रही है और वितरण नेटवर्क की जांच की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Daughter-in-law's heart falls on mother-in-law, she puts pressure on him for physical relationship by showing obscene videos on mobile.

सास पर आया बहु का दिल, शारीरिक संबंध के लिए मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर बनाती है दबाव

White Hair Remedy: Mix this one thing with coconut oil and apply it, white hair will turn black in a few days.

White Hair Remedy : नारियल के तेल में मिलाकर लगा लें ये 1 चीज, कुछ दिनों में काले हो जाएंगे सफेद बाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN