CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

SC ने दी ‘बुलडोजर न्याय’ पर अहम टिप्पणी, बताया असंवैधानिक

1 वर्ष ago
in INDIA
0
SC ने दी 'बुलडोजर न्याय' पर अहम टिप्पणी, बताया असंवैधानिक
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट (SC) ने बुधवार को सुनवाई करते हुए कहा कि केवल अपराध में शामिल होने के आरोप में बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के किसी व्यक्ति के घर को गिराना असंवैधानिक है। यह सुनवाई उन याचिकाओं पर हो रही थी, जिसमें राज्यों द्वारा आरोपी व्यक्तियों के घर और निजी संपत्तियों को तोड़ने पर सवाल उठाए गए थे।

न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन (Justice B. R. Gavai and Justice K. V. Vishwanathan) की खंडपीठ ने फैसले को पढ़ते हुए कहा, “हमने निष्कर्ष निकाला है कि अगर कार्यपालिका मनमाने ढंग से किसी नागरिक का घर केवल इस आधार पर गिराती है कि वह अपराध का आरोपी है, तो यह कानून के शासन के सिद्धांतों के विपरीत है। कार्यपालिका का आरोपी के घर को गिराकर दंड देने का कार्य शक्ति पृथक्करण के सिद्धांत का उल्लंघन है।”

खंडपीठ ने आगे कहा, “हम मानते हैं कि ऐसे मामलों में, कानून को अपने हाथ में लेने वाले सार्वजनिक अधिकारियों को उनके इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। कार्यपालिका को पारदर्शी ढंग से कार्य करना चाहिए ताकि मनमानी की बुराई से बचा जा सके। इसके लिए, कुछ अनिवार्य निर्देश तैयार किए जाने की आवश्यकता है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सार्वजनिक अधिकारी मनमानी, अत्याचारी और भेदभावपूर्ण तरीके से कार्य न करें।”

Read More – महिला थाने में ACB की रेड, 5.95 लाख रूपये बरामद, नोटों के बंडल पर लिखे थे मुकदमों के नंबर

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी तोड़फोड़ से पहले नोटिस जारी करना अनिवार्य होगा। इससे पहले, न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि वह राज्य प्रायोजित दंडात्मक तोड़फोड़ से दोषियों के कानूनी निजी संपत्ति की भी रक्षा करेगा।

सुप्रीम कोर्ट यह याचिकाएं सुन रहा था जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा घरों की तोड़फोड़ को चुनौती दी गई थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post
IPL Mega Auction 2025 – इन 5 खिलाडियों को खरीद ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करेगीRCB

IPL Mega Auction 2025 – इन 5 खिलाडियों को खरीद ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करेगी RCB

Temperature dropped in Rajasthan, chill increased, effect of fog seen in these districts, know the latest weather condition.

राजस्थान में गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में दिखा कोहरे का असर, जानें मौसम का ताजा हाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN