CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

ज्वेलरी शोरूम में डकैती, बदमाशों से भिड़े ज्वेलर की मौत, भाई-बेटा समेत तीन घायल – Video

2 वर्ष ago
in alwar, CRIME
0
Robbery in jewelery showroom, jeweler died after clashing with miscreants, three including brother and son injured - Video
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

अलवर । भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में शुक्रवार देर शाम हुई डकैती ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में बदमाशों ने ज्वेलर को गोली मारकर हत्या कर दी और 3 अन्य लोगों को घायल (Jeweler shot dead and 3 others injured) कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ज्वेलर और बदमाश आपस में भीड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वारदात खैरथल-तिजारा में शुक्रवार देर शाम 7ः30 बजे भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पांच बदमाशों ने कार से शोरूम में घुसकर ज्वेलरी लूटने की वारदात (Incident of looting jewelery by entering showroom) को अंजाम दिया है। ज्वेलर जय सिंह ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस दौरान जय सिंह के भाई मधुसूदन और बेटा वैभव भी घायल हो गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों को ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लाठीयों से मारपीट और फायरिंग करते हुए साफ देखा जा सकता है। शोरूम के अंदर लगे सीसी कैमरो में पुरी घटना रिकोर्ड हुई है, वहीं बाहर खडे किसी व्यक्ति ने भी घटना का वीडियो बनाया है जो वायरल हो रहा है। बदमाश ज्वेलरी शोरूम से बैग और कट्टे में ज्वेलरी लूटकर ले जाते वीडियो में नजर आ रहे है। डकैतो ने शोरूम के अंदर एक-एक डोर को खंगाला और ज्वेलरी उड़ा ले गए।

पुलिस ने बताया कि घटना कमलेश ज्वेलर्स शोरूम पर एक कार आकर रुकी। कार से पांच युवक नीचे उतरे और शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम में घुसते ही ज्वेलर जय सिंह, उसके भाई मधुसूदन और बेटे वैभव को पिस्टल दिखाई और ज्वेलरी लूटने लगे। ज्वेलरी लूटते देखकर तीनों ने विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गए। गार्ड अजान सिंह और एक अन्य रामनरेश भी वहां आ गए।

ज्वेलरी शोरूम में डकैती, बदमाशों से भिड़े ज्वेलर की मौत, भाई-बेटा समेत तीन घायल – Video#Bhiwadi #jewellery #showroom #robbery #Rajasthannews #Rajasthan_City #RajPolicehelpdesk pic.twitter.com/CJ2L14K74V

— City News Rajasthan (@rajasthan_city) August 24, 2024

उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोली जयसिंह और मधुसुदन के लग गई। वहीं मारपीट में वैभव समेत तीन अन्य घायल हो गए। मौका देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। गंभीर घायल जयसिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मधुसूदन की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े : JDA में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: तहसीलदार JEN समेत 7 गिरफ्तार, रिश्वत के पैसे अलमारी में छिपाए

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश कितनी ज्वेलरी ले गए और कितने राउंड फायरिंग हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई गई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Confluence of religion and service in Malpura: Divya Shri Ram Katha Mahotsav, PHED Minister Kanhaiya Lal Chaudhary participated

मालपुरा में धर्म और सेवा का संगम: दिव्य श्रीराम कथा महोत्सव, शामिल हुए PHED मंत्री कन्हैया लाल चौधरी

Matrimonial introduction conference of All India Shri Tak Kshatriya Mahasabha will be held in Jaipur on 25th August.

अखिल भारतीय श्री टाक क्षत्रिय महासभा का 25 अगस्त को होगा जयपुर में वैवाहिक परिचय सम्मेलन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN