CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बाड़मेर में रैली और दौसा में PM मोदी का रोड-शो, एक ही दिन में पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान को साधने की कोशिश

2 वर्ष ago
in BARMER, dausa, POLITICS
0
Rally in Barmer and PM Modi's road-show in Dausa, an attempt to cover Western and Eastern Rajasthan in a single day
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने राजस्थान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM MODI) ने शुक्रवार को दौसा शहर में रोड शो (Road show in Dausa city) किया। पीएम मोदी के रोड शो में लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल हाथों में लिए हाथ हिलाकर लोगों का अभिभावन करते नजर आए।

दौसा कांग्रेस नेता सचिन पायलट का दूसरा गढ़ माना जाता है, ऐसे में दौसा में पीएम मोदी के रोड शो से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। साथ ही पीएम मोदी ने रोड-शो से एक बड़े वोट बैंक को संदेश भी दिया गया, पीएम मोदी के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात दिखे।

दौसा में पीएम मोदी का रोड शो शुक्रवार शाम शुरू हुआ। मोदी एक खुली छत वाले वाहन में सवार थे। उनके साथ दौसा से भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा और राज्य सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी साथ थे। जानकारी के अनुसार यह रोड शो शहर के गांधी तिराहे से शुरू होकर गुप्तेश्वर सर्किल तक गया।

इस दौरान पीएम मोदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम जुटा था। मालूम हो कि दौसा के रोड शो से पहले पीएम मोदी ने बाड़मेर में चुनावी सभा को भी संबोधित किया (PM Modi also addressed the election meeting in Barmer)। बाड़मेर में पीएम मोदी की जनसभा से पहले कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की भाजपा में घर वापसी हुई।

बाड़मेर की जनसभा के बाद दौसा के रोड शो के जरिए पीएम मोदी ने एक ही दिन में पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान को साधने का काम किया है। बाड़मेर लोकसभा सीट पर रविंद्र भाटी की चुनौती से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार है। लेकिन आज हुई पीएम मोदी की रैली के बाद यहां की सियासी फिज़ा में बदलाव संभव है।

यह भी पढ़े : CSDS-Lokniti Survey: मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 में बेरोजगारी, महंगाई और विकास बताएं बड़े मुद्दे, BJP के लिए खतरे का संकेत

दौसा में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर
दूसरी ओर दौसा में भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर है, यहां से दोनों दलों ने मीणा समाज से उम्मीदवार उतारा है। दौसा में मीणा वोटरों की संख्या निर्णायक है। पीएम मोदी के रोड शो से पहले गुरुवार को राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मीणा समाज के पंच पटेल के साथ मीटिंग कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Next Post
Priyanka Gandhi will address election meetings in Bhinmal, Alwar and Bandikui of Rajasthan on 14-15.

प्रियंका गांधी 14-15 को राजस्थान के भीनमाल, अलवर और बांदीकुई में चुनावी सभा करेंगी संबोधित

Inauguration of the first charitable blood bank "Jeevan Rekha Blood Centre" in Bundi city tomorrow.

बून्दी शहर में प्रथम चेरिटेबल ब्लड बैंक "जीवन रेखा ब्लड सेन्टर" का शुभारम्भ कल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN