CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान BJP को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, केंद्र में मंत्री कैलाश चौधरी का नाम चर्चाओं में

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Rajasthan BJP will soon get a new state president, center minister Kailash Choudhary's name in discussions.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर । भजनलाल शर्मा को ब्राह्मण मुख्यमंत्री, राजपूत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और दलित उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को बनाने के बाद बीजेपी एक-दो दिन में अपना प्रदेशाध्यक्ष बदल सकती है। शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान बीजेपी केंद्र में मंत्री और बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी (Central Minister and MP from Barmer Kailash Chaudhary) को BJP का नया अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है, इसकी वजह जाट वोटरों को लुभाना है। बीजेपी के एक शीर्ष नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, वह बीजेपी ही थी जिसने जाटों को आरक्षण दिया था, लेकिन हाल के दिनों में ज्यादातर वोट कांग्रेस की ओर चले गए। राजस्थान की 60 विधानसभा सीटों में जाटों की अहम भूमिका है, जहां वे किसी भी पार्टी के लिए समीकरण बना या बिगाड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ सांसद और वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी को केंद्र में अहम भूमिका दी जाएगी। बीजेपी के एक अन्य शीर्ष नेता ने कहा कि राज्य में कैबिनेट विस्तार तीन से चार दिनों में हो सकता है। राज्य में 80 फीसदी से ज्यादा मंत्री 50 साल से कम उम्र के हैं।

मंत्रिमंडल में संभावित नामों पर चर्चा करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma) रविवार दोपहर एक बजे जयपुर से विशेष विमान से दिल्ली जायेंगे। साथ ही वह पार्टी और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

एक्शन में राजस्थान के सीएम
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शपथ लेते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक मामले में विशेष जांच समिति (SIT) का गठन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पेपर लीक की घटना नहीं हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े: 351 करोड़ जब्त होने के बाद सांसद धीरज साहू का बयान, कहा- बिजनेस मेरे परिवार का, कैश से मेरा लेना-देना नहीं…

भजन लाल शर्मा ने कहा कि इस मामले में अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इसके साथ ही संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और अपने घोषणापत्र का पूरी तरह पालन करते हुए काम करेंगे। हम उन समस्याओं पर काम करेंगे, जिनसे देश की जनता त्रस्त है। हम अंत्योदय योजना के तहत काम करेंगे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post
Speculation of cabinet expansion in Rajasthan intensifies, CM Bhajanlal Sharma will go to Delhi today

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, CM भजनलाल शर्मा आज जाएंगे दिल्ली

Pilot supporter Abhimanyu Punia becomes Youth Congress President in Rajasthan, changes in MP and Chhattisgarh too

राजस्थान में पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया बने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, MP और छत्तीसगढ में भी बदलाव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN