CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

ERCP के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेंगी प्रियंका गांधी, जन जागरण अभियान का समापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में कांग्रेस के जन जागरण अभियान के समापन पर सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वे ERCP के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगी।

2 वर्ष ago
in dausa
0
Priyanka Gandhi will corner the central government on the issue of ERCP, concluding the public awareness campaign
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

दौसा। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता टकटकी लगाकर टिकट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौसा के सिकराय में 20 अक्टूबर को कांग्रेस के जन जागरण अभियान के समापन (Conclusion of public awareness campaign) के अवसर पर जनसभा को संबोधित करने आ रही है। यहाँ ERCP के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेंगी प्रियंका गांधी।

ERCP के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के 16 अक्टूबर से ईस्ट राजस्थान कैनाल परियोजना (East Rajasthan Canal Project) में केंद्र सरकार की वादाखिलाफी को लेकर चल रहे जन जागरण अभियान का समापन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौसा जिले के सिकराय में (Congress National General Secretary Priyanka Gandhi in Sikrai of Dausa district) करेंगी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक में नाम फाइनल होने के बावजूद प्रियंका गांधी की सभा को देखते हुए ही अभी टिकट जारी नहीं किए गए हैं।

ईस्ट राजस्थान कैनाल परियोजना को लेकर कांग्रेस की ओर से 20 अक्टूबर को दौसा जिले के कंदोली में जनसभा को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की राजस्थान में निवाई के बाद दौसा में यह दूसरी जनसभा होगी, जनसभा के लिए जिस स्थान कंदोली को फाइनल किया गया है, यह वही गांव है, जहां भारत जोड़ो यात्रा के समय राहुल गांधी और भारत यात्रियों को रोका गया था।

पायलट के मजबूत माने जाने वाले दौसा और टोंक में प्रियंका गांधी शुक्रवार को ईस्ट राजस्थान कैनाल परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरती दिखाई देंगी। इस दौरान इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किए जाने से 13 जिलों को हुए नुकसान की बात भी प्रियंका गांधी की ओर से आम जनता के सामने रखी जाएगी। प्रियंका गांधी की यह दूसरी चुनावी सभा होगी और यह दोनों सभाएं अब तक सचिन पायलट के मजबूत गढ़ माने जाने वाले टोंक और दौसा जिले में हुई है। जहां टोंक जिले से सचिन पायलट खुद विधायक हैं, तो दौसा से पायलट सांसद रह चुके हैं। पूर्वी राजस्थान को पायलट का गढ़ माना जाता है जिसे और मजबूत करने प्रियंका गांधी की सभा करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ERCP को लेकर खडगे ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा, कांग्रेस ने किया जन जागरण अभियान का बारां से आगाज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी की सभा को सफल बनाने के लिए संगठन को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डोटासरा की ओर से प्रदेश के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्षों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Tragic accident in Dausa, uncontrolled truck crushed the car, three people died
dausa

दौसा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कार को कुचला, तीन लोगों की मौत

दिसम्बर 23, 2024
Shameful act of teacher, called to office and showed obscene video, molested innocent girl students
CRIME

शिक्षक की शर्मनाक करतूत, ऑफिस बुलाकर दिखाई अश्लील Video, मासूम छात्राओं के साथ की छेड़छाड़

दिसम्बर 15, 2024
"Hello... I am calling collector" - New trick of cyber thugs in Rajasthan, fraud in the name of 3 collectors
CRIME

“हैलो… मैं कलेक्टर बोल रहा हूं”- राजस्थान में साइबर ठगों की नई चाल, 3 कलेक्टर्स के नाम से ठगी का जाल

अक्टूबर 6, 2024
Next Post
सरसों के तेल में मिलाकर बालों पर लगा लें ये चीज, जड़ से होंगे काले, फिर कभी नहीं लगानी पड़ेगी डाई

सरसों के तेल में मिलाकर बालों पर लगा लें ये चीज, जड़ से होंगे काले, फिर कभी नहीं लगानी पड़ेगी डाई

राजस्थान भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी सूची का काउंटडाउन, आजकल में जारी हो सकती है दोनों ही दलों की सूचियां!

राजस्थान भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी सूची का काउंटडाउन,आजकल में जारी हो सकती है दोनों ही दलों की सूचियां!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN