CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बौला हमला, कहा- कद में छोटे, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह…

3 वर्ष ago
in ELECTION 2023, INDIA
0
Priyanka Gandhi attacks Jyotiraditya Scindia, says, 'Small in height, but big in ego, wow brother wow...'
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन (Today is the last day of campaigning for assembly elections in Madhya Pradesh) है, प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) एमपी के सीधी और दतिया में जनसभा करने पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी के साथ साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा (Union Minister Jyotiraditya Scindia also targeted)। प्रियंका गांधी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा को बहुत अच्छे से निभाया है। दरअसल, सिंधिया 2020 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के सारे नेता विचित्र टाइप के हैं, एक तो सिंधिया जी हैं, उनके साथ मैंने यूपी में काम किया। क्या है कि वे कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह… जब हम यूपी में काम कर रहे थे, यूपी से हम भी हैं, हम यूपी वालों की आदत है कि शिकायत, गुस्सा, नाराजगी सब निकाल देते हैं। लेकिन महाराज को बोलने की आदत नहीं है। उनके पास जो भी कार्यकर्ता जाता था कहता था दीदी उनसे महाराज कहना पड़ता है, हमारे मुंह से महाराज नहीं निकलता तो हमारा कोई काम ही नहीं होता।

प्रियंका ने कहा कि उन्होंने (सिंधिया ने) अपने परिवार की परंपरा बहुत अच्छे से निभाई है। विश्वासघात बहुतों ने किया है, लेकिन इन्होंने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ धोखा किया है। आपकी पीठ में छुरा घोंपा है, बनी बनाई सरकार को गिरा दिया। बनी बनी बनाई सरकार आपकी थी, आपने वोट किया था, आप ही के साथ धोखा हुआ है। तीन साल में सरकार ने कितना रोजगार दिया, छत्तीसगढ़ में जाकर देखिए रोजगार की दर क्या है?

पुरानी पेंशन लागू करने का किया ऐलान
प्रियंका ने कांग्रेस के घोषणापत्र के ऐलानों का जिक्र करते हुए कहा कि एमपी में अगर कांग्रेस की सरकार आती है, तो किसानों का कर्जा माफ करेगी, पुरानी पेंशन लागू करेगी। महिलाओं के लिए प्रति माह 1500 रुपये हम दिलाएंगे। गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये करेंगे। 100 यूनिट बिजली का बिल माफ होगा, 200 यूनिट का बिल हाफ होगा। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा, 5 हॉर्स पावर सिंचाई का बिजली बिल फ्री होगा, जातिगत जनगणना कराएंगे, 2 लाख सरकारी पदों को भरवाएंगे, प्रतियोगी परीक्षाएं फ्री करेंगे, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा। 10 लाख का दुर्घटना बीमा होगा। 1-12 तक के बच्चों को 500 से लेकर 1500 रुपये हर महीने उन्हें दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री गहलोत कोटा में बोले- 5 साल के विकास ने रच दिया इतिहास, सभी वादे किए पूरे

सिंधिया ने कहा-
प्रियंका गांधी द्वारा निशाना साधने पर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन राजनीति में एक स्तर होना चाहिए, राजनीति में शब्दों का इस्तेमाल, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप, हमें इन सब से बचना चाहिए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post
People became millionaires on Dhanteras night due to technical glitch in the bank's server, know how

बैंक के सर्वर में आई तकनिकी खराबी से धनतेरस की रात लखपति बन गए लोग, जानिए कैसे

The weather will change due to the effect of western disturbance, the department has indicated that winter will increase.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, विभाग ने दिया सर्दी बढ़ने का संकेत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN