CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

असंतुलित होकर पलटी निजी बस, 2 यात्रियों की मौत, घायल 14 जनों को कोटा किया रेफर

1 वर्ष ago
in bundi
0
Private bus overturned due to imbalance, 2 passengers died, 14 injured, referred to Kota
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के देहीखेड़ा थाना क्षेत्र में गत् रात्रि को हुए एक सड़क हादसे में दो जनों की मौत (Two people died in road accident) हो गई, जबकि 14 जने घायल (14 people injured) हुए हैं। यह हादसा एक निजी बस के अनियंत्रित होकर पलटी (The bus went out of control and overturned) खाने से हुआ है। सभी घायलों को कोटा रैफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा, कोटा- दोसा मेगा हाईवे पर रात्रि 2 बजे के करीब हुआ है। बस में सवार सभी यात्री रावतभाटा के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले थे, बस में 43 सवारियां व बच्चे शामिल थे।

जानकारी के अनुसार रावतभाटा से एक निजी बस शनिवार रात 10 बजे करीब यात्रियों को लेकर चौथ का बरवाड़ा जा रही थी, रात 2 बजे के करीब कोटा-दोसा मेगा हाईवे (Kota-Dosa Mega Highway) पर दौड़ रही बस के चालक को सड़क पर गड्ढा नजर आया उस गड्ढे के बचाने के चक्कर में बस असंतुलित होकर पलटी खा गई। बस के पलटी मारते ही मौके पर चीख पुकार मच गयी। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकलवाकर कापरेन चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो जनों को मृत घोषित कर दिया। शेष 14 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को सीधा करवा कर यातायात बहाल करवाया।

इनकी हुई मौत

इस हादसे में अरविंद सिंह (62) पुत्र गोपी लाल राजपूत, अंतिम कुमार वैष्णव (28) पुत्र मोहनलाल वैष्णव निवासी रावतभाटा की मौत हो गई है। जिनके शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े:  कोटा में युवक की चाकू से हमला कर हत्या, सीने और हाथ पैर पर किया वार

ये हुए घायल

घायलों में श्रीमती धापू बाई (60) मोडूलाल मेहरा, दयाली बाई 50 वर्ष पत्नी रंगलाल भील, नारायण सिंह (68) पुत्र नाथू सिंह, शकुंतला (50) पत्नी रूप सिंह राजपूत, कांताबाई (60) पत्नी देवी सिंह, भूल कंवर (60) पत्नी नारायण सिंह, पुष्प कंवर (55) पत्नी भंवर सिंह, लाड कंवर (55) पत्नी जगदीश सिंह राजपूत, मौसमी बाई (32) पत्नी लेखराज प्रजापत, मोनिका (20) पुत्री लेखराज प्रजापत, कलावती (49) पत्नी राजू मेहरा, पवन (02) पुत्र कुंज बिहारी, चंद्रकला (45) पत्नी तोलाराम व तोलाराम (48) निवासी रावतभाटा घायल हुए है। इन सभी को कापरेन से कोटा एमबीएस अस्पताल में रेफर किया गया जहां इनका इलाज जारी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
'अगर ऐसा हुआ, तो…': क्या रिटायरमेंट की योजना बना रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो?

'अगर ऐसा हुआ, तो…': क्या रिटायरमेंट की योजना बना रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो?

Tea Benefits - ज्यादा चाय पीने से लंबी हो सकती है उम्र: क्या कहती है रिसर्च?

Tea Benefits - ज्यादा चाय पीने से लंबी हो सकती है उम्र: क्या कहती है रिसर्च?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN