CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सेंट्रल जेल में कैदी ने निगला मोबाइल फोन, SMS अस्पताल के चिकित्सकों ने बिना ऑपरेशन निकाला बाहर

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Prisoner swallowed mobile phone in Central Jail, SMS hospital doctors took him out without operation
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। सेंट्रल जेल में एक बंदी के मोबाइल फोन निगलने का मामला (Case of a prisoner swallowing mobile phone in Central Jail) सामने आया है। जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने मोबाइल फोन छुपा रखा था। चेकिंग के दौरान कैदी मोबाइल फोन को निगल गया (Prisoner swallowed mobile phone during checking)। इसके बाद बंदी को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाकर सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने कैदी की जांच की, तो एक्सरे-में पेट के अंदर मोबाइल फोन नजर आया (Mobile phone seen inside stomach in X-ray)। चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी से मुँह के जरिए मोबाइल फोन को बाहर निकाला (Doctors took out the mobile phone through the mouth through endoscopy)। जटिल प्रोसीजर के बाद फिलहाल कैदी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जेल प्रहरी ने लाल कोठी थाने में आरोपी बंदी फज्जू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

जेल अधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि 8 जनवरी को लाल कोठी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है कि सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान जेल प्रहरी को देखकर एक कैदी मोबाइल फोन निगल गया। कैदी को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर एक्सरे करने पर पेट में मोबाइल फोन होने के बारे में पता चला। डॉक्टर की टीम ने बिना ऑपरेशन किया ही एंडोस्कोपी करके मोबाइल फोन को बाहर निकाला। लाल कोठी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाल कोठी थाने के हेड कांस्टेबल जुगल किशोर के अनुसार जेल प्रहरी की ओर से 8 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है कि 5 जनवरी को जेल में बंदी फज्जू ने चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन निगल लिया। कैदी फज्जू को रामगंज थाना पुलिस ने हथियार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 8 अगस्त 2023 को जेल भेज दिया गया था, 5 जनवरी को सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर 6 पर बैरक नंबर एक में कैदी के पास मोबाइल फोन देखा गया।

यह भी पढ़े:  मेवाराम जैन के एक और अश्लील वीडियो ने मचाई हलचल, महिला ने लगाया प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का आरोप

जेल प्रहरियों की चेकिंग करने पर मोबाइल फोन को छुपाने के लिए कैदी मोबाइल फोन को जल्दी बाजी में निगल गया। जिसके बाद कैदी को सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक्स-रे किया और एक्सरे में मोबाइल फोन नजर आया। डॉक्टरों की टीम ने एंडोस्कोपी करके कैदी के पेट से मोबाइल को बाहर निकाला। 7 जनवरी को कैदी को वापस सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
SEBI and IEPFA organised 4th Investor Camp in Jaipur
JAIPUR

सेबी और IEPFA ने जयपुर में चौथा निवेशक शिविर आयोजित

दिसम्बर 8, 2025
Next Post
New twist in Mevaram Jain obscene viral video case, victim retracts statement?, what will happen now?

मेवाराम जैन अश्लील वायरल वीडियो केस में आया नया मोड़, बयान से मुकरी पीड़िता?, अब क्या होगा!

Three accused of murder in triple murder case sentenced to life imprisonment

बूंदी : ट्रिपल मर्डर मामले में हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN