CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर में आयोजित होगी 58वीं ऑल इंडिया DGP- IG कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे PM मोदी और शाह- जानें पूरा एजेंडा

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
PM Modi and Shah will participate in the 58th All India DGP-IG conference to be held in Jaipur - know the complete agenda
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। देश में हर साल आयोजित होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की मेजबानी इस बार राजस्थान (Rajasthan to host DGP conference this time) करने जा रहा है। जयपुर में आयोजित होने वाली 58वीं ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस (58th All India DGP-IG Conference) में देशभर के डीजीपी हिस्सा लेंगे। राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद प्रदेश में यह पहला बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 5 जनवरी से 7 जनवरी तक चलने वाली यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी। कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इनके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह (Prime Minister Modi and Home Minister Amit Shah) संगठन की अहम बैठक में हिस्सा लेने जयपुर आ रहे हैं। अमित शाह का जयपुर में 3 दिन रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे प्रधानमंत्री के साथ डीजीपी- आईजी कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद रहेंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक को लेकर सीएम भजनलाल की निगरानी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट से लेकर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के रूट की सड़कों को चमकाया जा रहा है।

6 जनवरी को आएंगे पीएम मोदी
गृहमंत्री अमित शाह 5 जनवरी को कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। जबकि प्रधानमंत्री मोदी 6 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे, पीएम 6 जनवरी को जयपुर में ही राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और उसके अगले दिन यानि 7 जनवरी को कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस में आने वाले अधिकतर मेहमानों के रुकने की व्यवस्था हाउसिंग बोर्ड की ओर से तैयार नवनिर्मित विधायक आवास के फ्लैट्स में की जाएगी। इसके साथ ही क्लब हाउस में बने गेस्ट रूम भी रिजर्व किए गए हैं।

यह भी पढ़े:  कांग्रेस में बड़ा फेरबदल- प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे बने यूपी प्रभारी, सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी

विभिन्न मुद्दों पर होगा विचार- विमर्श
उल्लेखनीय है कि 5 से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाली DGP कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के DGP समेत केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। उनके साथ ही के केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी भी इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इनमें साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स तस्करी में उभरते रुझान और जेल सुधार सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Hawamahal MLA Swami Balmukund Acharya

सिर पर चप्पल, गले में मटकी लटकाए पहुंचा फरियादी, MLA बालमुकुंद आचार्य ने कहा- यह पुरानी सरकार नहीं है, वीडियो वायरल

Many cities in Rajasthan wrapped in dense fog, brakes on vehicle speed

राजस्थान में घने कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN