CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

मौसमी बीमारियों का प्रकोप: चिकनगुनिया का एक रोगी रिपोर्ट पॉजिटिव, MLA शर्मा के दखल से घर-घर सर्वे शुरू

2 वर्ष ago
in bundi
0
Outbreak of seasonal diseases: Chikungunya patient report positive, door-to-door survey started with the intervention of MLA Sharma
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। बरसात के बाद बदलते मौसम ने शहर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा दिया है। डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों की दस्तक ने शहरवासियों की चिंता और अधिक बढ़ा दी है। नैनवा रोड स्थित जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की खबर मिलने पर, स्थानीय विधायक हरिमोहन शर्मा ने जिला कलेक्टर को सूचित किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तुरंत घर-घर सर्वे अभियान शुरू किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पहले ही दिन 200 मीटर के क्षेत्र में 220 घरों का सर्वे (Survey of 220 Houses) किया, जिसमें 45 लोग बुखार और हाथ-पैर में दर्द से पीड़ित (45 people suffering from fever and pain in hands and legs) मिले। इन मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

चिकनगुनिया और डेंगू (Chikungunya and Dengue) के मामलों की अनदेखी ने लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया था। जब चिकित्सा विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो क्षेत्रीय पार्षद टीकम जैन ने जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पार्षद ने विधायक हरिमोहन शर्मा (MLA Harimohan Sharmaको मामले की गंभीरता से अवगत कराया। विधायक शर्मा ने तुरंत जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को सूचित किया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को जांच दल गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

हालांकि, जिला अस्पताल में निशुल्क जांच योजना के अंतर्गत चिकनगुनिया की जांच नहीं होने के कारण, लोगों को दोहरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से चिकनगुनिया के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन चिकित्सा विभाग ने ना तो समय पर सैंपलिंग कराई और ना ही कोई ठोस रोकथाम के उपाय किए।

पीएमओ की अनभिज्ञता और सीएमएचओ की सक्रियता

जब इस मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रभाकर विजय से जानकारी चाही गई, तो उन्होंने निःशुल्क जांच योजना में चिकनगुनिया की जांच न होने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर सीएमएचओ के निर्देश मिलते हैं, तो जिला अस्पताल में जल्द ही चिकनगुनिया की जांच शुरू करवाई जाएगी।

यह भी पढ़े : Fake Registry : गुमनाम भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा: राजस्व मंत्री ने जांच के दिए आदेश

चिकनगुनिया के प्रकोप की सूचना मिलते ही सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर जवाहर नगर पहुंचे और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का असर देखा जा रहा है और चिकनगुनिया का एक रोगी भी सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में सर्वे और सैंपलिंग का कार्य जारी है, ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Bundi's sanitation system breaks down: clouds of seasonal diseases loom over the city residents

बूंदी की सफाई व्यवस्था चरमराई : शहरवासियों पर मंडराते मौसमी बीमारियों के बादल

Love for beer made him a thief: One who stole from five places in Namana arrested

बीयर के शौक ने बनाया चोर: नमाना में पांच जगह चोरी करने वाला गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN