CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

उदयपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, 5 करोड़ के लेनदेन का खुलासा

10 महीना ago
in CRIME, UDIAPUR
0
Online betting gang busted in Udaipur, 7 arrested, transactions worth Rs 5 crore revealed
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

उदयपुर। जिले की प्रतापनगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक बड़े गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के माध्यम से ₹5 करोड़ से अधिक के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इनके कब्जे से 23 मोबाइल, 19 एटीएम कार्ड, 5 बैंक पासबुक, एक राउटर, चार्जर, और सट्टे के हिसाब का एक रजिस्टर जब्त किया है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देबारी स्थित आर्ची गैलेक्सी अपार्टमेंट के एक फ्लैट नंबर 807 में कुछ संदिग्ध युवक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कंप्यूटर का उपयोग कर ग्राहकों को दुबई से ऑनलाइन गेम खेलने और खिलाने का काम कर रहे हैं। ये लोग इस माध्यम से ग्राहकों से धोखाधड़ी कर पैसे ठग रहे थे।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फ्लैट नंबर 807 पर दबिश दी, जहाँ 7 युवक अलग-अलग लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पाए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे रॉकीबुक डॉट कॉम मास्टर आईडी की चार वेबसाइटों पर रुपयों का दांव लगाकर लोगों को सट्टा खिलाते थे।

गिरफ्तार ठगो से की जब्त सामग्री

पुलिस ने मौके से फर्जी खाते, मोबाइल सिम, एटीएम, लैपटॉप और एक रजिस्टर जब्त किया है, जिसमें लगभग ₹5 करोड़ के ऑनलाइन गेम का हिसाब दर्ज था। ऑनलाइन गेम से संबंधित अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस अब इस ऑनलाइन सट्टा रैकेट के मुख्य संचालकों और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन पुत्र अनिल निवासी मध्य प्रदेश, नवीन पुत्र ओमप्रकाश निवासी जोधपुर, ओम नारायण पुत्र जगदीश चंद्र निवासी राजसमंद, कश्यम पुत्र अरविंद निवासी पाली, अजय पुत्र जगदीश चंद्र निवासी राजसमंद, महेश पुत्र अर्जुनराम निवासी जोधपुर, अभिषेक पुत्र अशोक निवासी मध्य प्रदेश शामिल है।

यह भी पढ़े: नशे की लत ने की ज़िंदगी बर्बाद, Drugs के बदले बेची पिता की कार

यह कार्रवाई उदयपुर में बढ़ते ऑनलाइन सट्टे के कारोबार पर पुलिस की लगाम कसने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Sawai Madhopur DSP's retort on Naresh Meena's threat, who is he... I don't even know, action against tipper gang will continue

नरेश मीणा की धमकी पर सवाई माधोपुर DSP का पलटवार, कौन है वह… जानता भी नहीं, टिप्पर गैंग पर कार्रवाई जारी रहेगी

जीवन में एक बार हर सच्चे शिव भक्त को करने चाहिए इन 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

जीवन में एक बार हर सच्चे शिव भक्त को करने चाहिए इन 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN