CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सगाई में मेहमानों को परोसी नॉनवेज और देशी शराब, महिला समेत 3 की मौत, 40 जनों की बिगड़ी तबियत

2 वर्ष ago
in CRIME, UDIAPUR
0
Non-veg and country liquor served to guests at engagement, 3 including woman died, health of 40 people deteriorated
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

उदयपुर। उदयपुर के कोटड़ा के सावनक्यारा गांव में सगाई कार्यक्रम के दौरान जहरीली देसी शराब पीने से एक महिला सहित तीन जनों की मौत (Three people including a woman died after drinking poisonous country liquor) हो गई तथा 40 जने गंभीर बीमार (40 people seriously ill) हो गए। इनमें से आठ जनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन नजदीकी गुजरात के खेडब्रह्मा व ईडर अस्पताल ले गए। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं किया है, उन्होंने फूड पॉइजनिंग, हीटवेव के साथ ही शराब पीने से मौत के अलग-अलग कारण बताए है,ं लेकिन अधिकांश लोगों ने देसी शराब पीने के बाद तबियत बिगडऩा बताया है। जांच के बाद विस्तृत खुलासा हो पाएगा।

हादसे में मृत कोटड़ा के बोर्र्डीखुर्द निवासी बाबू (50) पुत्र चेना गमार, गोंदलवाड़ा निवासी मसरू (45) पुत्र जोवना गमार एवं अमिया (35) पत्नी दिवा गमार के शव कोटड़ा अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए।

केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के गृहक्षेत्र में हुई इस घटना के बाद हडक़ंप मच गया। सूचना पर मंत्री कार्यक्रम निरस्त कर मौके पर पहुंचे। उनके साथ जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, सीएमएचओ डॉ.शंकरलाल बामनिया के साथ ही मेडिकल, एफएसएल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। टीमें मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है। उन्होंने खाद्य सामग्री व शराब के सेम्पल लिए।

देसी शराब पीने वालों की बिगड़ी तबीयत
सावन क्यारा निवासी चतरा पुत्र पुना पारगी के पुत्र कालिया की सगाई बोर्डी खुर्द निवासी लालू पुत्र सवा गमार की पुत्री हिना के साथ हुई थी। सगाई (Engagement) के बाद वर पक्ष की ओर से आयोजित भोज में शामिल होने के लिए वधू पक्ष के परिजन और नजदीकी रिश्तेदार सहित करीब दो सौ लोगो ने सोमवार को सावन क्यारा गांव में सामूहिक भोज किया था। भोज में नॉनवेज के साथ ही शराब परोसी गई (Liquor was served along with non-veg at the banquet)। इसमें अंग्रेजी शराब, बीयर व देसी हथकढ़ महुआ की शराब शामिल थी।

दो सौ लोगों में से देसी शराब पीने वालों की शाम को तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी, दस्त के साथ ही चक्कर आने लगे तथा घबराहट हुई। सुबह होते-होते तो कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले गए तो रास्ते में ही तीन जनों ने दम तोड़ दिया। अन्य लोगों का कोटड़ा में उपचार चल रहा है, आठ जनों की हालत नाजुुक होने पर परिजन उन्हें नजदीकी गुजरात के खेडब्रह्मा अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़े:  राजस्थान में पारा 50.5, प्रचंड गर्मी से कई जिलों में लू का प्रकोप, अचानक क्यों बढ़ गया मौतों का आंकड़ा

चिकित्सा अधिकारी शंकरलाल बामनिया ने बताया कि नॉनवेज और शराब पीन के बाद फूड पॉइजनिंग से तीन लोगों की मौत हुई है। फिलहाल कोटड़ा हॉस्पिटल में भर्ती अन्य मरीजों की स्थिति स्थिर है। प्रथम दृष्टया जिसने देशी शराब पी उन्हें ज्यादा तकलीफ हुई है। मौके से सभी के सैंपल लिए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Tragic accident in Dausa, bus overturned out of control, one dead, more than 24 seriously injured

दौसा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, 24 से ज्यादा लोग गंभीर घायल

Suspicious death of XEN, wife taken to hospital, family members expressed doubt over death

PWD एक्सईएन की संदिग्ध मौत, पत्नी लेकर पहुंची अस्पताल, मौत पर परिजनों ने जताया संशय

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN