CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में अगले 48 घंटे के लिए इन जिलों में मौसम विभाग ने दिया आंधी और बारिश का अलर्ट

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Meteorological Department has given alert of storm and rain in these districts for the next 48 hours in Rajasthan.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

IMD Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बीती रात आंधी-बारिश (Storm and rain) और ओले गिरने से लोगो को राहत मिली है। जोधपुर के लोहावट क्षेत्र में भी देर रात चने के आकार के ओले गिरे। तेज बारिश से कृषि मंडी में खुले में रखी जिंस भीगने पर किसानों को नुकसान हुआ। अजमेर, हनुमानगढ़, अलवर समेत कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश (Rain with thunder) होने पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने आज समेत आगामी दो-तीन तक आंधी, तूफान और बारिश के आसार जताते हुए अलर्ट जारी (Alert issued indicating possibility of storm, storm and rain) किया है। आंधी और बारिश की ये गतिविधियां 12 से 14 मई को जारी रहने के आसार हैं। हालांकि मौसम में आए इस बदलाव के बाद प्रदेश कई इलाकों में तापमापी पारा गिर गया है लेकिन कुछ में वह गरमाया हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी नजर आएगा। आज विभिन्न इलाकों में तेज मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश की होने की संभावना है। आज बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी चल सकती है। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है। मौसम में बदलाव का यह दौर आगामी 14 मई तक चल सकता है।

राज्य में आगामी 3 दिन तीव्र अंधड़ के साथ बारिश की सम्भावना , हीट वेव से राहत |https://t.co/pVv2s3vjAQ

— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 10, 2024

40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज मेघ गर्जना के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रदेश में अल सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है। जयपुर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हो रही है, जिसके चलते प्रदेश में पारा गिर गया है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कल बीकानेर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

इन जिलों में आज बारिश संभव
मौसम केंद्र के अनुसार पाली, अजमेर, भीलवाड़ा में आज तेज अंधड़ चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बूंदी, कोटा, बीकानेर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, भरतपुर, राजसमंद, झालावाड़, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां और टोंक जिले में आंधी चलने और हल्की बारिश होने व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़े: आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी सहित तीन की मौत, शादी समारोह में शामिल होने आए थे मृतक

48 घंटे के लिए अलर्ट जारी
मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने और मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं अगले 48 घंटे के लिए कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
10th failed student opened a hospital in Rajasthan, he was doing deliveries as a doctor for three years, this is how the secret came out

राजस्थान में 10वीं फेल ने खोला अस्पताल, तीन साल से डॉक्टर बन करा रहा था डिलीवरी, ऐसे खुला राज

Brother's bier wakes up before sister's doli, teenager dies due to drowning in dam just hours before wedding

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, शादी के चंद घंटे पहले डैम में डूबने से किशोर की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN