CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Rajasthan: अवैध खनन पर बड़ी करवाई, खान विभाग की टीम ने 50 से ज्यादा वाहन और मशीनरी की जब्त

1 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Major action taken against illegal mining, Mines Department team seized more than 50 vehicles and machinery
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। खान विभाग ने वित्त वर्ष के अंतिम महीने में अवैध खनन प्रकरणों में ताबड़तोड़ कार्रवाई (Swift action in illegal mining cases) शुरू कर दी है। विशेष टीमों द्वारा राज्य के उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, बारां, नागौर, घड़साना, सूरतगढ़ सहित कई स्थानों पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गत तीन-चार दिनों में ही 7 एफआईआर सहित करीब 50 वाहन मशीनरी जब्त कर सबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द की है।

खान निदेशक दीपक तंवर (Mines Director Deepak Tanwar) ने बताया कि राज्य सरकार के अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति (Zero tolerance policy against illegal mining activities) को देखते हुए विशेष टीमों का गठन करके कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फील्ड अधिकारियों को रात्रिकालीन चैकिंग सहित अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस पीआर आमेटा मुख्यालय स्तर पर मोनेटरिंग कर रहे हैं। अतिरिक्त निदेशक माइंस मुख्यालय महेश माथुर ने बताया कि उदयपुर टीम ने इस दौरान अवैध खनन का एक, अवैध परिवहन के 17 और अवैध खनिज भण्डारण के प्रकरण दर्ज (17 cases of illegal transportation and illegal mineral storage registered) किये हैं। उदयपुर टीम द्वारा 849 टन से अधिक खनिज जब्त करने के साथ ही 4 लाख 23 हजार की शास्ति लगाई गई है।

एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत के नेतृत्व में एमई श्याम कापड़ी की टीम ने अवैध खनन के 3 और अवैध परिवहन के 11 सहित कुल 14 प्रकरणों में 4 जेसीबी वाहन उपकरण, 9 ट्रेक्टर, 9 डंपर आदि अन्य वाहन सहित कुल 22 वाहन मशीनरी जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द की गई है और 2 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है, वहीं 240 टन खनिज जब्त किया गया है।

एसएमई अजमेर जय गुरुबख्सानी के मार्गदर्शन में एमई नागौर जय गोदारा ने खान, राजस्व, पुलिस विभाग से समन्वय बनाते हुए अवैध खनिज परिवहन करते दो डंपर खनिज बजरी, 2 डंपर सिलिका सेण्ड और 3 ट्रेक्टर ट्राली खनिज मेसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। एमई श्री जय गोदारा की टीम द्वारा दो एफआईआर पुलिस थाना निम्बी जोधा और एक पुलिस थाना खुनखुना में सहित कुल 5 एफआईआर दर्ज कराई गई है। 52800 रुपये की जुर्माना राशि भी वसूली गई है।

बीकानेर जोन में खनिज बजरी के ओवरलोडिंग की शिकायतों को देखते हुए विभाग की सतर्कता टीम द्वारा घडसाना सूरतगढ़ में औचक कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों को जब्त किया गया है। यहां 20 टन की लोडिंग दिखा कर 60 से 70 टन का अवैध परिवहन किया जा रहा था। विभाग द्वारा सभी 16 वाहनों को जब्त करने के साथ ही एंपैनल्ड तुलायंत्रों व कम रवन्ना काटकर परिवहन का प्रकरण बनाया गया है।

इसके साथ ही सिलिका सेण्ड का निर्गमन बताते हुए बजरी के निर्गमन की शिकायत को देखते हुए सेंपल जांच की जा रही है। वहीं, परिवहन और जीएसटी विभाग को भी अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है। एमई भरतपुर केसी गोयल और उनकी टीम ने पहाडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े: क्या है आटा-साटा प्रथा? राजस्थान में खाप पंचायत ने एक परिवार का किया हुक्का-पानी बंद

एडीएम कोटा अविनाश कुलदीप के फोरमेन गोविन्द शर्मा की टीम ने बारां के कोटडी सुण्डा गांव में औचक कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में लिप्त दो ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर दो लाख 53 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। दोनों वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों यथा खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस पीआर आमेटा के नेतृत्व में 6 निरीक्षण दल द्वारा प्रदेश में कहीं भी औचक कार्रवाई की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Next Post
IND vs AUS Match Highlights: India beats Australia in semi-finals, Kohli and Shami shine, Team India one step away from Champions Trophy

IND vs AUS Match Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में धोया, कोहली और शमी का जलवा, टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी से एक कदम दूर

Gold became costlier by Rs 700 and silver by Rs 200, price of 10 grams of standard gold increased to Rs 88,100.

सोना 700 रुपये और चांदी 200 रुपये महंगी, 10 ग्राम स्टेंडर्ड सोने की कीमत बढ़कर 88,100 रुपए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN