CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कांग्रेस की छठी सूची में महेश जोशी का टिकट कटा, मंत्री धारीवाल पर सस्पेंस, जाने बढ़ी बाते

2 वर्ष ago
in POLITICS, RAJASTHAN
0
कांग्रेस की छठी सूची में महेश जोशी का टिकट कटा, मंत्री धारीवाल पर सस्पेंस, जाने बढ़ी बाते
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए 22 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कि हैं। जिसमें सबसे प्रमुख नाम आरआर तिवाड़ी का है। जिनकों राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दे कि तिवाडी पार्टी की जयपुर शहर इकाई के अध्यक्ष हैं। महेश जोशी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची (Sixth list of Congress candidates) में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल (Cabinet Minister Shanti Dhariwal) का नाम भी नहीं है। उनके टिकट को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के करीबी माने जाने वाले धारीवाल और जोशी वे दो प्रमुख नेता हैं, जिनको 2022 में कांग्रेस (Congress) विधायक दल की बैठक से अलग एक समानांतर मीटिंग बुलाने का जिम्मेदार माना जाता है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया था।

कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची (Sixth list of Congress candidates) में युवा कांग्रेस के नेता अभिमन्यु पूनिया का नाम शामिल है, जिन्हें संगरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट से शहजाद खान छंगनी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने भरतपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है। पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 178 उम्मीदवारों के नामो कि घोषणा कर चुकी है।

बता दे कि राज्य की 200 विधानसभा सीटो के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए केवल तीन सप्ताह शेष रहने पर कांग्रेस ने शनिवार को 23 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की। कांग्रेस ने संगरिया विधानसभा सीट से अभिमन्यु पूनिया, भादरा विधानसभा सीट से अजीत बेनीवाल, दांता रामगढ़ से वीरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने आहोर से सरोज चौधरी, लाडपुरा से नईमुद्दीन गुड्डू, सूरसागर से शहजाद खान, शेरहरह विधानसभा सीट से मीना कंवर को उम्मीदवार बनाया है। इन 23 सीटों के साथ कांग्रेस ने अब तक 179 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें एक आरएलडी की सीट भी शामिल है। 31 अक्टूबर को कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की और फिर उसी दिन पांचवीं सूची में पांच उम्मीदवारों की घोषणा की।

26 अक्टूबर को पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। कांग्रेस ने इससे पहले 21 और 22 अक्टूबर को क्रमशः 33 और 43 उम्मीदवारों के साथ राजस्थान के लिए दो लिस्ट जारी की थी। 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर को पुनर्निर्धारित किया गया है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
सर्दियों में सुबह चाय कि जगह पिये यह ड्रिंक, नही होगा खांसी-जुकाम, वजन भी होगा कम

सर्दियों में सुबह चाय कि जगह पिये यह ड्रिंक, नही होगा खांसी-जुकाम, वजन भी होगा कम

Rahul Gandhi तीन दिवसीय केदारनाथ दौरे पर

Rahul Gandhi तीन दिवसीय केदारनाथ दौरे पर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN