CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बीकानेर, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों में 59 औषधि विकेताओं के लाइसेन्स निलम्बित, 2 के निरस्त

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Licenses of 59 drug dealers suspended, licenses of 2 canceled in Bikaner, Hanumangarh and Sriganganagar districts.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह के निर्देशों पर प्रदेशभर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार (drug trafficking) एवं दुरूपयोग रोकने के लिए 4 मार्च से 18 मार्च 2024 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान (15 day special campaign) चलाया जा रहा है। सहायक औषधि नियंत्रकों की देखरेख में चल रहे इस अभियान में औषधि नियंत्रण अधिकारियों द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के दृष्टिगत चिकित्सा मंत्री के निर्देशानुसार 15 दिवसीय अभियान चलाया गया है।

प्रथम चरण में 200 दवा विक्रेता फर्मों का निरीक्षण
अभियान के तहत बीकानेर, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ (Bikaner, Sriganganagar and Hanumangarh under the campaign) जिलों में इस अभियान के तहत करीब 35 लाख रूपये की औषधियों के स्टॉक को जब्त (Stock of medicines worth Rs 35 lakh seized) किया है तथा 59 औषधि विकेताओं के लाइसेन्स निलम्बित (Licenses of 59 drug dealers suspended), 2 औषधि विकेताओं के लाइसेन्स निरस्त एवं 32 औषधि विक्रेताओं से एनडीपीएस घटकयुक्त औषधियों के बेचान की अनुमति को प्रत्याहारित किया गया है। अभियान के प्रथम चरण में 200 दवा विक्रेता फर्मों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 33 दवा दुकानों पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले तथा 112 दवा विक्रेताआंे के द्वारा एनडीपीएस घटकयुक्त औषधियों के विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किये गये।

जोधपुर में एनडीपीएस घटकयुक्त औषधि का स्टॉक जब्त कर एफआईआर दर्ज की है। पंकज गहलोत औषधि नियंत्रण अधिकारी, जोधपुर की रिपोर्ट पर पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर सिटी पश्चिम के द्वारा कार्रवाई कर आरोपी संजय त्यागी के कब्जे से एनडीपीएस घटकयुक्त औषधि का स्टॉक जब्त कर एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तार (Arrested after filing FIR) किया गया। सुश्री अमनदीप, औषधि नियंत्रण अधिकारी, श्रीगंगानगर के द्वारा बिना औषधि अनुज्ञापत्र के संचालित फर्म के मालिक राहुल के कब्जे से औषधियों के स्टॉक को जब्त किया गया तथा न्यायालय से अभिरक्षा आदेश प्राप्त किये गये।

यह भी पढ़े:  कोटा- बारां NH 27 पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौके पर ही मौत

औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने दवा विक्रेताओं को डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन पर ही एनडीपीएस घटकयुक्त औषधियों का बेचान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मरीज के नाम विक्रय बिल जारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों/फर्मों के विरूद्ध शिकायत एसओजी के टोल फ्री नं० 155249 पर तथा जिलों में सहायक औषधि नियंत्रक को की जा सकती है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post

50 हजार रुपए की रिश्वत लेते 2 पटवारी ACB ने किये ट्रैप, विरासत नामान्तरण खोलने की एवज में 1.50 लाख घूस की मांग

Gold silver price today: Gold and silver prices are touching the sky, 10 grams of gold became so expensive today

Gold silver price today: सोने और चांदी की कीमतें छू रहीं आसमान, आज इतना महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN