CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

देर रात भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-NCR के साथ यूपी-बिहार में भी महसूस हुए झटके

2 वर्ष ago
in INDIA
0
देर रात भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-NCR के साथ यूपी-बिहार में भी महसूस हुए झटके
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके (Strong earthquake tremors in Delhi-NCR late night) महसूस किए गए। दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप (Earthquake in Delhi as well as UP-Bihar) आया है, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र नेपाल (Nepal earthquake epicenter) था, दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घर के बाहर निकल आए। गनीमत है कि फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, इसकी तीव्रता 6.1 थी।

धरती हिलने के बाद लखनऊ (Lucknow) में लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि वह सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक से पंखा हिलने लगा, तभी वह बाहर की ओर भागे। लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर उनकी कुशलक्षेम जानी। अक्सर ऐसा होता है कि भूकंप के बाद आफ्टर शॉक भी आता है, ऐसे में लोग लंबे समय तक अपने घर के बाहर खड़े रहे।

पिछले महीने की 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था, नेपाल में भूकंप के 4 झटके लगे थे। सुबह 7ः39 मिनट पर भूकम्प का पहला झटका लगा। जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका 4.2 तीव्रता का 8ः08 मिनट आया, भूकम्प का तीसरा झटका सुबह 8ः28 मिनट पर महसूस किया गया, तीव्रता 4.3 रही, इसके बाद 8:59 मिनट पर चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

यह भी पढ़ें: एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सांपों के जहर की तस्करी और विदेशी लड़कियों की सप्लाई का आरोप

भूकंप से फिर हिली धरती, नेपाल के काठमांडू में लगे 6.1 तीव्रता के झटके
भूकंप आने के पीछे ये होती है मुख्य वजह धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं, इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। जानिए कौन सा भूकंप होता है खतरनाक? अभी तक भूकंप की अधिकमत तीव्रता तय नहीं हो पाई है। हालांकि रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। इसी पैमाने पर 2 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता है जो ज्यादातर महसूस नहीं होते हैं, 4.5 की तीव्रता का भूकंप घरों को क्षतिग्रस्त कर सकता है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Census 2027: The government will ask 33 questions; complete information will have to be provided, from houses to vehicles.
INDIA

जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

जनवरी 22, 2026
Next Post
वसुंधरा राजे का बड़ा बयान - लगता है कि में अब ‘रिटायर’ हो सकती हैं

वसुंधरा राजे का बड़ा बयान - लगता है कि में अब ‘रिटायर’ हो सकती हैं

वेज्ञानिक का बड़ा दावा - मुमकिन है टाइम ट्रैवल; पढ़े पूरी रिपोर्ट

वेज्ञानिक का बड़ा दावा - मुमकिन है टाइम ट्रैवल; पढ़े पूरी रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN